एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर कैसे इंग्लैंड को राजकोट में मात दी?

IND Vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट 33 रन पर ही गंवा दिए थे. लेकिन रोहित शर्मा ने जडेजा के साथ मिलकर बाजी को पलट डाला.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में मिली जीत का श्रेय टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को दिया है. राहुल द्रविड़ का मानना है कि रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच हुई पार्टनरशिप ही टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हुई. इसके साथ ही राहुल द्रविड़ ने कहा है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर जूनियर भी अब टीम की जीत के लिए योगदान दे रहे हैं. 

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाप तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन टीम इंडिया का यह फैसला उस वक्त गलत साबित होता दिखाई दे रहा था जब 33 के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर गए. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया. रोहित शर्मा ने 131 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा 112 रन बनाने में कामयाब हुए. इन दोनों की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 का स्कोर खड़ा कर लिया.

राहुल द्रविड़ ने कहा, ''असल मायने में रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की पार्टनरशिप ने मैच का रुख बदला. 33 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. मुश्किल स्थिति से टीम इंडिया को बाहर निकाल लिया और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे.''

टीम इंडिया की जोरदार वापसी

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, ''टीम बेहतरीन है. मुझे इस टीम पर गर्व है. जिस तरह से हमारी टीम ने इस मुकाबले को खेला है वो तारीफ के काबिल है. मुश्किल स्थिति में आसान जीत हासिल कर ली. यह इतना आसान नहीं था. लेकिन अब टीम का सेटअप बदल चुका है और हम अच्छा खेल दिखाने में कामयाब रहे. सभी की परफॉर्मेंस कमाल की रही है. सीनियर के साथ जूनियर भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं. अंडर प्रेशर में कमबैक करना आसान नहीं होता है.''

बता दें कि टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया था. लेकिन भारत ने मैच में जोरदार वापसी की और सीरीज में अब 2-1 से बढ़त बना ली है. सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget