एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही रोहित शर्मा ने भारत की जीत कैसे तय की?

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक जड़ा है. रोहित शर्मा के शतक लगाने के बाद इंडिया ने कभी मुकाबला गंवाया नहीं है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने शतक जड़कर भारत की जीत की संभावना को बढ़ा दिया है. इस मैच से पहले तक रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक लगाए थे और हर बार टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही. तीसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक जड़ा है. पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा सकता है कि भारत के लिए जीत की संभावना बढ़ गई है. इतना ही नहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीसरे टेस्ट में भारत ने स्थिति भी काफी मजबूत कर ली है.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली है. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 33 रन पर ही टीम ने तीन अहम विकेट गंवा दिए. पिछले मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए. जायसवाल ने 10 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए. रजत पाटिदार ने बेहद खराब शॉट खेला और महज 5 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भारत की पारी को संभाल लिया.

भारत के नाम रहा पहला दिन

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 203 रन की पार्टनरशिप हुई. रोहित शर्मा ने 196 गेंद में 131 रन की शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा की पारी में 14 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. जडेजा ने रोहित के आउट होने के बाद भी मोर्चा संभाले रखा और दिन का खेल खत्म होने तक 110 रन बनाकर नाबाद रहे. जडेजा को डेब्यू कर रहे सरफराज खान का साथ मिला. सरफराज ने रनआउट होने से पहले 66 गेंद में 62 रन की तूफानी पारी खेली. सरफराज की पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इन तीन खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget