एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा के रिकॉर्ड ने उड़ा दी होगी विरोधियों की नींद, कप्तानी में हैं अव्वल

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा 2018 में बतौर कप्तान टीम इंडिया को एशिया कप का विजेता बना चुके हैं. रोहित के पास बतौर बल्लेबाज भी इतिहास रचने का मौका है.

Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत के अभियान की शुरुआत दो सितंबर से होने जा रही है. पहले मुकाबले में भारत की टक्कर पाकिस्तान के साथ है. भारत के अभियान की शुरुआत से पहले ही एशिया कप में हिस्सा ले रही विरोधी टीमों की हालात कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड ने खराब कर रखी है. बतौर कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड एशिया कप में लाजवाब है.

2018 में एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. उस समय विराट कोहली के स्थान पर रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला. एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी का रिकॉर्ड 100 फीसदी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सभी 5 मुकाबले जीतकर चैंपियन बनी थी. पांच साल बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा कप्तान बनकर एशिया कप में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

बतौर बल्लेबाज भी रोहित शर्मा की गिनती एशिया कप के इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में होती है. रोहित शर्मा एशिया कप के इतिहास में पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं. एशिया कप में 22 मैचों की 21 पारियों में रोहित शर्मा ने रोहित शर्मा ने 741 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने एशिया कप में एक शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं. 

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम है. श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1220 रन बनाए हैं. भारत की ओर से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन 971 रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है.

एशिया कप की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने अपने इरादे भी जाहिर किए हैं. रोहित शर्मा का कहना है कि वो बिना किसी डर के मैदान पर उतरने वाले हैं. रोहित शर्मा ने यह भी कहा है कि पिछले कुछ सालों की तरह स्ट्राइक रेट पर भी उनका पूरा फोकस रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget