एक्सप्लोरर

इस हफ्ते केरल रणजी टीम में शामिल हो सकते हैं उथप्पा: केसीए

इस हफ्ते केरल रणजी टीम में शामिल हो सकते हैं उथप्पा: केसीए


बेंगलुरू: केरल क्रिकेट संघ के सचिव जयेश जार्ज ने कहा कि वे जल्द ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे रोबिन उथप्पा के इस साल रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए केरल टीम में चयन की घोषणा कर सकते हैं.


 


जार्ज ने केरल बताया, ‘‘औपचारिक चर्चा हो रही है. शायद इस हफ्ते हम इस साल रणजी सत्र में रोबिन उथप्पा के हमारी टीम में खेलने के लिए चयन की घोषणा कर देंगे.’’ कर्नाटक के रहने वाले 31 साल के उथप्पा 2002 में डेब्यू के बाद से ही अपने राज्य के लिए खेल रहे हैं.


 


जार्ज ने कहा कि वह चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए उथप्पा को बुला रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ खेलने के लिए बेंगलुरू आए थे तब उन्होंने इस बारे में बात शुरू की थी.


 


उन्होंने कहा, ‘‘केसीए के पूर्व अध्यक्ष केसी मैथ्यू ने केकेआर और आरसीबी के बीच मैच के दौरान रोबिन से संपर्क किया था और मैंने भी उनके साथ समंवय किया. उसकी इसमें रूचि थी और हम भी उसे अपनी टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं.’’ केरल टीम से जुड़ने की उथप्पा की शर्तों के बारे में पूछने पर जार्ज ने कहा, ‘‘फिलहाल मैं इस बारे में नहीं बता सकता. समय आने पर मैं आपको बताउंगा.’’ जार्ज ने कहा कि वह भारत ए टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उथप्पा के संपर्क में थे लेकिन उस समय वह दौरे पर और आगामी आईपीएल सत्र पर ध्यान लगा रहा था.


 


जार्ज ने कहा कि केसीए को ऐसे सलामी बल्लेबाज की तलाश थी जो मलयालम में बात कर सके और उथप्पा इसमें फिट बैठते हैं. इस बारे में पूछने पर उथप्पा ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर कोई ऑफ द रिकॉर्ड या आन द रिकॉर्ड बयान नहीं दूंगा लेकिन निश्चित तौर पर समय आने पर इस बारे में बात करूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget