एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: एक्सीडेंट की वजह से IPL 2023 से बाहर हो जाएंगे ऋषभ? दिल्ली कैपिटल्स के ये खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार

Rishabh Pant IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऋषभ पंत एक्सीडेंट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो जाएंगे. अब टीम को नए कप्तान की तलाश होगी.

Rishabh Pant IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट के बाद देहरादून में इलाज चल रहा है. वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत की निगरानी कर रही है. ऋषभ इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. लेकिन वे एक्सीडेंट की वजह से अगले सीजन में नहीं खेल पाएंगे. लिहाजा दिल्ली अब नए कप्तान की तलाश में जुटेगी.

ऋषभ का एक्सीडेंट की वजह से आईपीएल 2023 में खेलना लगभग नामुमिकन है. लिहाजा उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स एक दमदार खिलाड़ी को कप्तानी सौंपना चाहेगी. इसके लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ अच्छे विकल्प हैं. वॉर्नर अनुभवी खिलाड़ी हैं. इंटरनेशनल मैचों के साथ-साथ आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर पृथ्वी हैं. वे युवा होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली हैं.

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. इसके बाद उन्हें आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली ने खरीद लिया. दिल्ली ने वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा. टीम ने आईपीएल 2023 के लिए भी उन्हें रीटेन किया. वे अपनी कप्तानी में हैदराबाद को चैंपियन बना चुके हैं. लिहाजा उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. इसी वजह से वे सबसे प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं.

अगर युवा बल्लेबाज पृथ्वी की बात करें तो वे अंडर-19 क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं. इसके साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में मुंबई की जिम्मेदारी संभालते हैं. पृथ्वी के अनुभव भले ही ज्यादा न हो, लेकिन वे प्रतिभाशाली हैं. लिहाजा संभव है कि दिल्ली कप्तानी के लिए पृथ्वी का रुख करे. हालांकि अभी यह देखना होगा कि टीम क्या फैसला लेती है.

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप साल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार.

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Accident: पंत को मुंबई किया जा सकता है रेफर, बीसीसीआई की मेडिकल टीम करेगी इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget