एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: पंत को मुंबई किया जा सकता है रेफर, बीसीसीआई की मेडिकल टीम करेगी इलाज

Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मुंबई रेफर किया जा सकता है. जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके लिगामेंट का इलाज करेगी.

Rishabh Pant Car Accident: कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेजा सकता है. जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके लिगामेंट का इलाज करेगी. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को रुड़की के पास कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे. जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस दौरान पंत के माथे, पीठ और पैरों में काफी चोट आई. पहले उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में पंत को देहरादून रेफर कर दिया गया जहां मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. 

पंत को मुंबई किया जा सकता है शिफ्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पंत की चोट के बारे में कोई ढील बरतना नहीं चाहता. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा, ऋषभ पंत के लिगामेंट चोट का इलाज अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम करेगी. बीसीसीआई के डॉक्टर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने मैक्स हॉस्पिटल को बता दिया है कि पंत के लिगामेंट की पूरी जिम्मेदारी अब बोर्ड की मेडिकल टीम की होगी.

वापसी करने में लगेगा लंबा वक्त 

रिपोर्ट्स की मानें तो अगले कुछ दिनों में ऋषभ पंत को मैक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. इसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया जाएगा. जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके लिगामेंट की जांच करेगी कि उनकी चोट किस स्तर की है. इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि पंत को विदेश भेजा जाए या नहीं. लिगामेंट फायबर्स का ऐसा ग्रुप होता है जो हड्डियों को आपस में जोड़ता है. इसमें जब इंजरी होती है तो जख्म भरने में समय लगता है. ऐसा कहा जा रहा है कि पंत को फिट होने में 9 महीने का वक्त लग सकता है. ऐसे में वह क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant के एक्सीडेंट पर जॉनी बेयरस्टो ने किया ट्वीट, कहा- इस वक्त लोगों को चाहिए कि...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह? जानें सबकुछ
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह?
Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज

वीडियोज

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत
Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही', पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
'अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही', पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं दे पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं दे पाई मात
IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
Embed widget