एक्सप्लोरर

भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा- 'पंत बनेंगे बड़े खिलाड़ी'

राठौर ने कहा कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने उनका समर्थन किया है क्योंकि हम सभी का मानना है कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं. एक बार अगर वह रन बनाना शुरू कर देते हैं तो मुझे विश्वास है कि वह एक बड़ा खिलाड़ी बन जाएंगे.

भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा है कि उनमें ढेर सारी प्रतिभा है. उन्होंने कहा कि पंत अगर एक बार रन बनाना शुरू कर देते हैं तो वह एक बड़ा खिलाड़ी बन जाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज का सामना करेगी. राठौर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम उन पर (पंत पर) इसलिए चर्चा कर रहे हैं क्योंकि उनके अंदर काफी क्षमता है और हर किसी का मानना है कि वह किसी भी टीम के लिए एक्स-फेक्टर बन सकते हैं." उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने उनका समर्थन किया है क्योंकि हम सभी का मानना है कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं. एक बार अगर वह रन बनाना शुरू कर देते हैं तो मुझे विश्वास है कि वह एक बड़ा खिलाड़ी बन जाएंगे." ऐसा माना जाता है कि भारतीय टीम चेज करने में माहिर है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में टीम 171 रन का बचाव नहीं कर पाई थी. भारतीय बल्लेबाजी कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है तब हम दुनिया की नंबर -1 टीम हैं. आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो फिर दूसरे तरह की बात होती है."उन्होंने कहा, "जब टारगेट का पीछा करते हैं तो फिर हमें अपने गेम प्लान के बारे में अच्छे से पता होता है. हमने पिछली बार अच्छी बल्लेबाजी की थी और हम उसे कायम रखना चाहते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget