एक्सप्लोरर

IND vs BAN: अश्विन और जडेजा के लिए ऋषभ पंत ने शेयर की खास पोस्ट, मजेदार वीडियो देख झूम जाएंगे आप

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जीत के बाद एक खास पोस्ट शेयर की.

Rishabh Pant Post For Ravichandran Ashwin And Ravindra Jadeja: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया, जो चौथे दिन ही समाप्त हो गया. मुकाबले में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की. टीम इंडिया को चेन्नई टेस्ट जिताने में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया, जिसमें ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल रहे. अब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दोनों ऑलराउंडर के लिए एक खास पोस्ट शेयर की. 

पंत के जरिए शेयर की गई पोस्ट में अश्विन और जडेजा के लिए पंत के कुछ डॉयलॉग सुनाई दिए. फिर एक गाने के साथ टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नजर आए. पहले पंत की वीडियो में अश्विन के लिए डॉयलॉग आया जिसमें सुनाई दिया, 'कम ऑन एश.' फिर जडेजा को लेकर डॉयलॉग में पंत की वीडियो में कहा गया, 'जड्डू भाई चारों तरफ आप ही दिख रहे हैं.'

'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे अश्विन

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. पहले शानदार बैटिंग का मुजाहिरा पेश करते हुए अश्विन ने शतक लगाया. फिर इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल किया.

मुकाबले में भारत की पहली पारी के दौरान अश्विन ने 133 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 113 रन स्कोर किए. अश्विन के बल्ले से यह पारी तब आई, जब टीम इंडिया काफी मुश्किल में थी. टीम के कई बड़े और स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने अश्विन का साथ निभाया था. इसके अलावा अश्विन ने मैच की चौथी पारी में 6 विकेट झटके. अश्विन को इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. 

कानपुर में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट 

गौरतलब है भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा, जो 01 अक्टूबर तक चलेगा. दूसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया. टेस्ट के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगी. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs BAN: अश्विन की अहमियत विराट से..., ये क्या कह गए पूर्व बांग्लादेशी कप्तान; कर डाला बहुत बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
MI vs KKR: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget