एक्सप्लोरर

Rishabh Pant के लिगामेंट का सफल रहा ऑपरेशन, जानिए अब कैसा है विकेटकीपर बल्लेबाज का हाल

Rishabh Pant Ligament Operation: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिगामेंट की सर्जरी सफल रही. 6 जनवरी को उनका ऑपरेशन मुंबई में किया गया.

Rishabh Pant Ligament Surgery: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिगामेंट का ऑपरेशन सफल रहा. 6 जनवरी को मुंबई में उनके लिगामेंट की सर्जरी की गई. मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल मेडिलक रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती ऋषभ पंत के लिगामेंट का ऑपरेशन डॉक्टर पारदीवाला ने किया. उन्हें मुंबई के इस अस्पताल में 3 से 4 दिनों तक निगरानी में रखा गया है. 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे.

देहरादून से मुंबई किए गए शिफ्ट

कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत के लिगामेंट का प्राथमिक इलाज पहले देहरादून में किया गया. उसके बाद घुटने की सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई ले जाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक लिगामेंट की सर्जरी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छा महसूस कर रहे हैं. इससे पहले पंत कई दिनों तक देहरादून के मैक्स हॉस्टिपल में भर्ती रहे थे. जहां प्राथमिक उपचार के तौर पर उनके शरीर के कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी की गई थी. 

रुड़की जा रहे थे पंत

दुबई से क्रिसमस सेलिब्रेट कर वापस लौटे ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. इस दौरान मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के लिए पहले उन्हें रुड़की के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. बाद में पंत को देहरादुन के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

बीसीसीआई ने मैक्स हॉस्पिटल के हवाले से जानकारी दी थी कि कार दुर्घटना में ऋषभ पंत के माथे पर दो कट आए हैं. उनके दाहिने पैर का लिगामेंट फट गया है. इसके अलावा पैर, पीठ, अंगूठे और कलाई में गहरी है. अब लिगामेंट के ऑपरेशन की वजह से पंत 6 से 9 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. ऐसे में वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के अलावा आईपीएल 2023 से भी बाहर हो सकते हैं. अगर उन्हें फिट होने में और वक्त लगा तो फिर पंत 2023 विश्व कप से भी बहार रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SL 3rd T20: भुवनेश्वर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे युजवेंद्र चहल, 3 विकेट लेते ही हासिल कर लेंगे उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget