एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं ऋषभ पंत, IPL 2024 में वापसी के कयासों पर खुद ने तोड़ी चुप्पी

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी क्रिकेट में वापसी को लेकर अहम बयान देते हुए नजर आ रहे हैं.

Rishabh Pant On Comeback: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. उन्होंने खुद यह बात कही है. IPL ऑक्शन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में ऋषभ पंत अपनी रिकवरी के सफर, मैदान में वापसी और आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने से जुड़े कई सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं.
 
पंत कहते हैं, 'कुछ महीने पहले जो मैं कर रहा था, उसे देखते हुए अब (दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर) अच्छा महसूस हो रहा है. मैं अभी भी 100% रिकवरी के रोड पर हूं. उम्मीद है कि मैं कुछ महीनों में वापसी कर लूंगा.'

पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ऋषभ फरवरी के आखिर हफ्ते तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे और आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे. 

'पता चला कि लोग कितना प्यार करते हैं'
अपनी रिकवरी के सफर को याद करते हुए पंत कहते हैं, 'यह बहुत ही शानदार रहा. जब भी हम क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो लगता है कि हमें कोई भी प्यार नहीं करता. यह (एक्सीडेंट और रिकवरी) बहुत ही मुश्किल वक्त था लेकिन कम से कम मुझे यह पता चला कि लोग मुझे प्यार करते हैं, मेरा सम्मान करते हैं. उन्हें मेरी चिंता होती है. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और इससे मुझे रिकवरी में काफी मदद मिली.'

पिछले साल हुआ था हादसा
ऋषभ पंत पिछले साल के आखिरी में कार हादसे में बुरी तरह चोटिल हो गए थे. वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे. तभी से वह क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए हैं. इस साल की शुरुआत में उनकी कुछ सर्जरी हुई थी और फिर अब तक उनका रिहैब प्रोग्राम जारी है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा मुकाबला, यहां बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड; जानें मैदान के आंकड़े

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget