एक्सप्लोरर

IND vs WI: विंडीज बल्लेबाज पॉवेल के छक्के देख ऋषभ पंत हो रहे थे गदगद, खुद बताई यह बात

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज (India West Indies) के बीच हुए दूसरे टी-20 (2nd T20) मुकाबले में टीम इंडिया को 8 रन से रोमांचक जीत हासिल हुई. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की लीड लेते हुए सीरीज अपने नाम कर ली. इस मुकाबले के 'प्लेयर ऑफ दी मैच' ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रहे. पंत ने जरूरत के वक्त दमदार फिफ्टी लगाकर भारत को एक अच्छा टोटल दिया. मैच के बाद उन्होंने अपनी पारी के बारे में बात की. उन्होंने साथ ही विंडीज बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल (Rovman Powell) की भी जमकर तारीफ की.

पंत ने इस मैच में 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए. उन्होंने कोहली और वेंकटेश अय्यर के साथ अहम साझेदारियां कर टीम इंडिया का स्कोर 186 पर पहुंचाया. 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम भी निकोलस पुरन (62) और रोवमन पॉवेल (68) की पारियों की बदौलत एक समय जीत के काफी नजदीक पहुंच गई थी. हालांकि ये पारियां जीत के लिए नाकाफी रहीं और विंडीज टीम 8 रन से हार गई. मैच में पॉवेल ने महज 36 गेंद पर 68 रन की पारी खेली. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े थे. मैच के बाद ऋषभ पंत ने पॉवेल की इस विस्फोटक पारी पर कहा, 'पॉवेल बुलेट की तरह मार रहे थे. मन ही मन में खुश था कि पॉवेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे.'

बता दें कि पॉवेल को इस बार नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है. अपने बल्लेबाजी क्रम में हो रहे लगातार बदलाव पर पंत ने कहा, 'टीम मुझे जिस नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजे उससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मुझे किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने में कोई समस्या नहीं है. जितना आप अभ्यास करते हो, उतना बेहतर होते जाते हो. लगातार हर मैच खेलना भी आसान नहीं होता है लेकिन यह वह चीज है जो मैं हमेशा से करना चाहता हूं. मैं हमेशा खेल का लुत्फ उठाता हूं.'

यह भी पढ़ें..

Sachin Tendulkar: लियोनल मेसी को अपने जैसा खिलाड़ी मानते हैं सचिन, रेपिड फायर सवालों के कुछ ऐसे दिए जवाब

MS Dhoni का डाई हार्ड फैन है यह अंडर-19 खिलाड़ी, विंडीज खिलाड़ियों की तरह IPL में जड़ना चाहता है छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget