एक्सप्लोरर

Vijay Hazare Trophy: दिल्ली की टीम में शामिल हुए रिषभ पंत और नवदीप सैनी, ध्रुव शोरे करेंगे कप्तानी

24 सितंबर से शुरु होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार रिषभ पंत और नवदीप सैनी भी होंगे.

बीते दिन ही रिषभ पंत और नवदीप सैनी की दिल्ली की टीम के लिए मौजूदगी का ऐलान करने के बाद आज टीम का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने आज विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया. जिसमें टीम इंडिया के स्टार रिषभ पंत और नवदीप सैनी को भी चुना गया है. हालांकि टीम इंडिया के स्टार शिखर धवन को टीम बाहर रखा गया है. 24 सितंबर से शुरु होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ ध्रुव शोरे को सौंपी गई है. जो कि इस टूर्नामेंट मं 16 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे. दिल्ली के अपने अभियान की शुरुआत विदर्भ के खिलाफ करेगा और संभावना है कि ये दोनों खिलाड़ी शुरुआती मैचों के लिये उपलब्ध रहेंगे. क्योंकि जिस समय दिल्ली के शुरुआती दोनों मैच खेले जाएंगे तो भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ का समापन कर चुकी होगी जबकि टेस्ट सीरीज़ शुरु होने में भी वक्त बचेगा. दिल्ली सीनियर चयनसमिति के अध्यक्ष अतुल वासन ने कहा, ‘‘पंत के दिल्ली के कम से कम दो या तीन मैचों में खेलने की संभावना है और इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से जुड़े जाएंगे. ऋषभ पंत ने स्वयं कहा है कि वह खेलना चाहते हैं. ’’ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने पहले टेस्ट मैच के लिये 29 सितंबर को विशाखापट्टनम पहुंचेगी. सैनी टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं और उनके राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप के अधिक मैचों में खेलने की संभावना है वासन ने कहा, ‘‘शिखर को कुछ पारिवारिक कारणों से आस्ट्रेलिया जाना है. उन्होंने कहा कि वह बाद में टीम से जुड़ जाएंगे.’’ जबकि डीडीसीए की तरफ से कल ही ऐसी खबर आई थी कि पंत और सैनी के अलावा टीम इंडिया का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ भी दिल्ली की टीम के लिए खेल सकता है. टीम इस प्रकार है : ध्रुव शोरे (कप्तान), नितीश राणा, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, हितेन दलाल, कुणाल चंदेला, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, कुलवंत खेजरोलिया, मनन शर्मा, कुंवर भिदुड़ी, विकास टोकस, तेजस बारोका, अनुज रावत.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget