एक्सप्लोरर

IND vs NZ: दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत? न्यूजीलैंड के खिलाफ ये धांसू प्लेयर ले सकता है जगह

Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत की चोट पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए वो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.

Rishabh Pant Injury Update: भारत को बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. अब दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से शुरू होना है, जो पुणे में खेला जाएगा. मगर दूसरा मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत की चोट चिंता का विषय बनी हुई है. पंत, जिन्हें पहले टेस्ट मैच में दायें घुटने में गेंद लगने से चोट आई थी. इसी कारण वो दूसरे दिन के बाद विकेटकीपिंग करते नहीं दिखे थे.

अब एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को खिलाने या ना खिलाने का फैसला पूरी तरह टीम मैनेजमेंट पर छोड़ दिया है. चूंकि पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन के बाद ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए थे. इसलिए यदि दूसरे टेस्ट मैच में पंत नहीं खेल पाते हैं तो ध्रुव जुरेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय हो जाएगी. जुरेल जिन्होंने अब तक भारत के लिए 3 टेस्ट मैचों में 63.33 के बढ़िया औसत से 190 रन बनाए हैं. उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट द्वारा ध्रुव जुरेल की परीक्षा लेना टीम इंडिया के हित में हो सकता है. क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर बीते रविवार ऋषभ पंत ने कहा था कि जिंदगी और करियर में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन उन्हें हर बार उनका डटकर सामना करना होगा.

भारत को हार से नहीं बचा पाए ऋषभ पंत

बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी महज 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी. दूसरी ओर जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में भारत को दूसरी पारी में जीत की राह तय करने के लिए कीवी टीम से भी बड़ा स्कोर खड़ा करने की जरूरत थी. पंत ने भारत की दूसरी पारी में 99 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और 150 रन बनाने वाले सरफराज खान के साथ मिलकर 177 रन की पार्टनरशिप भी की. मगर पंत-सरफराज की ये पारियां टीम इंडिया को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुईं.

यह भी पढ़ें:

BAN vs SA: शाकिब अल हसन पर हो रहा बवाल, भयंकर मुसीबत में पड़े बांग्लादेश के कप्तान; कहा - हमें समय बर्बाद...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget