एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत की 6 महीने तक मैदान पर वापसी असंभव, वर्ल्ड कप 2023 से भी रहेंगे बाहर

Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत के घुटने के तीन लिगामेंट टूट गए थे. दो की सर्जरी हो चुकी है और एक की सर्जरी के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा.

Rishabh Pant, World Cup 2023: दो हफ्ते पहले कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगले 6 महीने तक मैदान पर वापसी मुश्किल है. वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप भी चूक सकते हैं. उनकी ताजा हेल्थ अपडेट आने के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है.

कार हादसे में ऋषभ पंत के घुटने के तीन महत्वपूर्ण लिगामेंट टूट गए थे. इनमें से दो की सर्जरी हो चुकी है जबकि तीसरे लिगामेंट की सर्जरी के लिए कम से कम 6 हफ्तों का इंतजार करना होगा, यह इंतजार बढ़ भी सकता है. यानी तीसरी सर्जरी में ही अभी दो महीने का वक्त लगेगा. इसके बाद उन्हें लंबे वक्त तक रेस्ट पर रहना होगा.

पंत अपनी ट्रेनिंग फिर से कब शुरू कर पाएंगे, इसे लेकर डॉक्टर्स ने फिलहाल कोई टाइमलाइन नहीं दी है लेकिन उनकी हेल्थ अपडेट, सर्जरी और रेस्ट के टाइम का अंदाजा लगाते हुए BCCI और सिलेक्टर्स इस निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं कि यह बल्लेबाज कम से कम 6 महीने के लिए मैदान पर वापसी नहीं कर पाएगा. लंबे समय से मैदान पर दूर रहने के बाद वह अपने पुराने अंदाज में खेल पाते हैं या नहीं, इसके लिए भी उन्हें कुछ वक्त देना होगा. ऐसे में फिलहाल उनका वर्ल्ड कप 2023 के लिए उपलब्ध रहना भी मुश्किल नजर आ रहा है.

ऋषभ पंत के विकल्प
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पास सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में संजू सैमसन और ईशान किशन दो बड़े विकल्प होंगे. अगर ऋषभ वर्ल्ड कप 2023 तक फिट नहीं होते हैं तो ये दो विकेटकीपर बल्लेबाज उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. वहीं, लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में केएस भरत उनका विकल्प बने रहेंगे.

IPL से पहले ही हो चुके हैं बाहर
ऋषभ पंत इस साल IPL नहीं खेलेंगे. इस बात की आधिकारिक पुष्टि पहले ही की जा चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स उनके विकल्प के तौर पर डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाने पर विचार भी कर रही है. वहीं, विकेटकीपर की भूमिका सरफराज खान निभा सकते हैं.  

यह भी पढ़ेंगे...

Murali Vijay: '30 पार होते ही हमें 80 साल का बुजुर्ग समझ लिया जाता है' मुरली विजय ने BCCI पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget