एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ऋषभ पंत, अंबाती रायडू और नवदीप सैनी स्टैंड बाई के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे

बता दें कि रायुडू ने 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिलने पर ट्विटर के जरिए निशाना भी साधा था. इसके अलावा खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे.

नई दिल्ली: BCCI ने वर्ल्ड कप की टीम में ऋषभ पंत, अंबाती रायडू और नवदीप सैनी को जगह नहीं दी थी. लेकिन अब पंत, रायडू और सैनी के लिए एक अच्छी खबर है. BCCI ने पंत, रायडू और सैनी को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में रखा है. हालांकि इनमें से किसी भी खिलाड़ी को तभी खेलने का मौका मिलेगा जब 15 सदस्यीय टीम में शामिल कोई खिलाड़ी चोटिल हो या किसी अन्य कारण से खेलने के लिए उपलब्ध ना हो पाए. पंत और रायुडू को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिलने पर मिली जुली प्रतिक्रिया आई थी. सुनील गावस्कर ने पंत को बाहर किए जाने पर हैरानी जताई थी जबकि गौतम गंभीर ने रायडू को शामिल नहीं करने पर सवाल उठाए थे. आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया खत्म कर दी है. बीसीसीआई के पास हालांकि इन तीनों के आलवा किसी अन्य को चुनने का विकल्प भी होगा लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ''आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे. ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू, पहले और दूसरे स्टैंड बाई होंगे जबकि सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं.'' बता दें कि रायुडू ने 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिलने पर ट्विटर के जरिए निशाना भी साधा था. इसके अलावा खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे. टीम प्रबंधन को अगर जरूरत महसूस होती है तो इन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. सैनी भी उन रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं जो टीम के साथ जा रहे हैं. अधिकारी ने कहा, ''खलील, आवेश और दीपक स्टैंड बाई नहीं हैं. गेंदबाजों के मामले में इन्हें शामिल करने की संभावना हो सकती है लेकिन बल्लेबाजी में या तो ऋषभ होगा या फिर रायुडू.'' इस बीच पूरी संभावना है कि विश्व कप जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को यो-यो परीक्षण से नहीं गुजरना होगा क्योंकि आईपीएल 12 मई तक ही खत्म हो पाएगा. अधिकारी ने कहा, ''खिलाड़ी व्यस्त टी20 सेशन में खेल रहे हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद उन्हें उबरने के लिए समय चाहिए. ऐसा नहीं है कि दो सीरीज के बीच में काफी समय है और परीक्षण कराया जाएगा. अगर आप थके हुए हैं तो नतीजा अलग हो सकता है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget