एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रिंकू सिंह पहुंचे धर्मशाला, अब भारत के लिए करेंगे टेस्ट डेब्यू? जानें क्या है हकीकत

Dharamsala Test: धर्मशाला टेस्ट से पहले स्टार भारतीय बैटर रिंकू सिंह भी धर्मशाला पहुंचे, जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि रिंकू भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं.

Rinku Singh In Dharamsala: रिंकू सिंह के रूप में भारत को ऐसा बल्लेबाज़ मिला है, जिसे भविष्य का फिनिशर कहा जा रहा है. रिंकू ने अब तक भारतीय टीम में मिले मौकों को बखूबी भुनाया है. रिंकू भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन क्या अब वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू भी करेंगे? दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 07 मार्च से खेला जाएगा, जिससे पहले रिंकू सिंह को धर्मशाला में देखा गया. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट से पहले रिंकू धर्मशाला पहुंचे, जिसके बाद इस बात की चर्चाएं तेज़ हो गईं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करेंगे. लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं. रिंकू सिंह न तो टेस्ट डेब्यू करेंगे और न ही वह धर्मशाला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, बल्कि वह किसी और काम के लिए धर्मशाला पहुंचे थे. धर्मशाला में रिंकू सिंह ने इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से मुलाकात की. 

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रिंकू के धर्मशाला पहुंचने को लेकर खुलासा करते हुए बताया, "धर्मशाला से रिंकू सिंह की फोटो सामने आई. सभी कयास लगा रहे हैं कि क्या रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में जगह मिली है. हालांकि, मैं साफ कर दूं कि रिंकू भारतीय स्क्वॉड में नहीं हैं और वहां उनका कोई डेब्यू नहीं होगा."

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "रिकूं सिंह धर्मशाला में एक शूट के लिए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है. धर्मशाला में कई भारतीय क्रिकेटर्स हैं और इसलिए रिंकू सिंह को भी बुलाया गया है."

भारत के लिए खेल रहे व्हाइट बॉल क्रिकेट 

अगस्त, 2023 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. 2 वनडे में उन्होंने 55 रन बना लिए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 11 पारियों में रिंकू 89.00 की औसत और 176.23 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 356 रन स्कोर कर चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'सर' जडेजा ने पांचवें टेस्ट से पहले कोच को किया नजरंदाज, नेट्स में बहाया खूब पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget