एक्सप्लोरर

Ashes: रिकी पोन्टिंग की नज़र में मिशेल स्टार्क कर सकते थे बेन स्टोक्स को आउट

रिकी पोन्टिंग ने कहा कि तीसरे एशेज़ टेस्ट में अगर मिशेल स्टार्क, बेन स्टोक्स को गेंदबाज़ी कर रहे होते तो फिर उसका प्रभाव अलग होता.

एशेज़ सीरीज़ के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने कहा है कि अगर हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी अटैक के साथ मिशेल स्टार्क, बेन स्टोक्स को गेंदबाज़ी कर रहे होते तो फिर उसका प्रभाव अलग होता. बेन स्टोक्स ने पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ के तीसरे टेस्ट मुकाबले में नाबाद 135 रनों की पारी खेली. इस पारी की मदद से इंग्लैंड ने लगभग एक हारे हुए मैच को अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद हर तरफ बेन स्टोक्स की तारीफ हो रही है. क्योंकि इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज़ में 1-1 से वापसी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया से मिले 359 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए एक वक्त पर इंग्लिश टीम ने 286 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टोक्स ने अकेले दम पर टीम को आखिर तक टिककर जीत दिलाई. www.cricket.com.au के साथ खास बातचीत में रिकी पोन्टिंग ने कहा, ''मैं स्वीकार करता हूं, जब मैच हमारे हाथ से फिलता जा रहा था तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही चीज़ थी कि अगर स्टार्क गेंदबाज़ी कर रहा होता तो वो बिल्कुल वैसे ही उसे गेंद करते जैसे उसने विश्वकप में ओवल के मैदान पर उसे यॉर्कर मारी थी.'' इसके साथ ही पोन्टिंग ने ये भी कहा, ''और जैक लीच जैसा 11 नंबर का बल्लेबाज़ स्टार्क की 150kph की रफ्तार की रिवर्स स्विंग होती गेंद का सामना कैसे करता.'' जोश हेज़लवुड, पेट कमिंस जैसे गेंदबाज़ इंग्लैंड के 11वें नंबर के बल्लेबाज़ जैक लीच को आउट करने से चूक गए. इस पर पोन्टिंग ने कहा, ''मुझ लगता है कि लॉर्ड्स टेस्ट में आराम दिए जाने वाले जेम्स पेटिनसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए.'' एशेज़ सीरीज़ के चौथे टेस्ट की शुरुआत 4 सितम्बर से होगी. जहां पर ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर ये है कि लीड्स टेस्ट में टीम से बाहर रहने वाले स्टीव स्मिथ टीम में वापसी करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget