एक्सप्लोरर

IPL 2017: गुजराज लायंस की शानदार गेंदबाजी के आगे 134 रनों पर ढ़ेर हुई आरसीबी

 


 


 


IPL 2017: गुजराज लायंस की शानदार गेंदबाजी के आगे 134 रनों पर ढ़ेर हुई आरसीबी

बेंगलुरू: एंड्रयू टाइ और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात लायंस टीम ने आरसीबी की टीम को 134 रनों पर समेट दिया. एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज से लैस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ताश की पत्तों की तरह ढ़ह गई. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलोर की टीम ने 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर यह योग हासिल किया.


 


बेंगलोर की शुरूआत अच्छी नहीं रही. कप्तान विराट कोहली (10) बासिल थम्पी की गेंद पर एरान फिंच के हाथों कैच आउट होकर 22 के कुल योग पर पवेलियन लौटे. कोहली 13 गेदों का सामना कर एक छक्का लगा सके. लायंस की अनुशासित गेंदबाजी के आगे बेबस बेंगलोर टीम अपने घर में खेलते हुए 60 रनों पर पांच अहम विकेट गंवा चुकी थी.


 


क्रिस गेल (8), अब्राहम डिविलियर्स (5) और ट्राविस हेड (0) सस्ते में आउट हुए जबकि केदार जाधव ने 18 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रनों की तेज पारी खेली. गेल और हेड 22 के कुल योग पर ही आउट हुए. कोहली का विकेट चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा था और गेल का विकेट पांचवें ओवर की पहली तथा हेड का विकेट दूसरी गेंद पर गिरा. 


 


इस तरह बेंगलोर ने चार गेंदों के अंतराल पर तीन विकेट गंवाए. इसके बाद जाधव और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 36 रन जोडे. जाधव 58 के कुल योग पर आउट हुए जबकि डिविलियर्स का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा.


 


इन दो अहम विकेट के गिरने में रवींद्र जडेजा का अहम किरदार रहा. जडेजा ने जहां जाधव को बोल्ड किया वहीं उन्होंने डिविलियर्स को रन आउट करते एक बड़े संकट को टाल दिया. इसके बाद मंदीप सिहं (8) और पवन नेगी (32) ने नुकसान की भरपाई की कोशिश शुरू की. नेगी ने खुलकर शाट्स खेले जबकि मंदीप ने संयम के साथ उनका साथ दिया.


 


दोनों की साझेदारी काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन 100 के कुल योग पर अंकित सोनी ने नेगी को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. नेगी और मंदीप ने छठे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 40 रन जोड़े. नेगी ने 19 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए.


 


मंदीप कुछ खास नहीं कर सके. मंदीप का विकेट 110 रन के कुल योग पर गिरा. उससे पहले सैमुएल बद्री (3) को जडेजा ने चलता किया. मंदीप का विकेट एंड्रयू टाइ ने लिया. टाइ ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 12 रन दिए और तीन विकेट झटके जबकि जडेजा ने चार ओवरों में 28 रन देकर तीन सफलता हासिल की.


 


मंदीप का विकेट 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा था और इसके बाद अंकित चौधरी (नाबाद 15) और श्रीनाथ अरविंद (9) ने सम्भलकर खेलते हुए स्कोर को 133 रनों तक पहुंचाया. अरविंद को 133 के कुल योग पर जेम्स फॉल्कनर ने आउट किया.


 


युजवेंद्र चहल (1), 134 के कुल योग पर रन आउट हुए. अंकित ने 12 गेंदों पर एक चौका लगाया. अंकित ने अरविंद के साथ नौवें विकेट के लिए 23 रनो जोड़े. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget