एक्सप्लोरर

RCB vs RR: कोहली के तूफान और श्रेयस गोपाल की हैट्रिक के बाद बारिश की भेंट चढ़ा बैंगलोर-राजस्थान का मैच

RCB vs RR: बारिश से पहले ही टॉस हो चुका था और राजस्थान ने बैंगलोर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया था. करीब साढ़े ग्यारह बजे रात में जब पांच पांच ओवर का मुकाबला शुरु हुआ तो बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली रंग में दिखे.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 49वें मुकाबले को आखिरकार रद्द करार दे दिया गया. शाम से ही बारिश की रुकावट के चलते मैच में बार बार देरी होती रही. अंत में अपायर्स ने पिच का मुआयना करने के बाद  फैसला किया कि मैच पांच पांच ओवर का खेला जाएगा. लेकिन मैच पूरा होता इससे पहले ही एक बार फिर ज़ोरदार बारिश शुरु हो गई और मैच को वहीं रोक देना पड़ा. इस मैच में दोनों टीमों को एक- एक अंक मिला है. इस मैच के रद्द होने की वजह से अब राजस्थान के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. बैंगलोर की टीम भी अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. बारिश से पहले ही टॉस हो चुका था और राजस्थान ने बैंगलोर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया था. करीब साढ़े ग्यारह बजे रात में जब पांच पांच ओवर का मुकाबला शुरु हुआ तो बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली रंग में दिखे. कोहली ने पारी का पहला ओवर डालने आए वरुण एरोन की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़ कर मैच में रोमांच ला दिया. पहले ओवर में बैंगलोर के बल्लेबाज़ों ने 23 रन बटोर और टीम को मज़बूत शुरुआत दी. लेकिन अगला ओवर करने आए श्रेयस गोपाल ने पहली तीन गेंदों पर 12 रन देने के बाद हैट्रिक लेकर मैच पलट दिया. उन्होंने अपने ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली को आउट किया. पांचवी पर डिविलियर्स (10) को रवाना किया और आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (0) का भी विकेट ले लिया. इस हैट्रिक के बाद बैंगलोर की टीम वापसी नहीं कर पाई और पांच ओवर में सात विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 62 रन ही लग पाए. पांच ओवर में 26 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरे राजस्थान के बल्लेबाज़ भी रंग में दिखे. संजू सैमसन और लिविंगस्टोन (11)के बीच पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 41 रनों की साझेदारी हुई. तभी चहल की दूसरी गेंद पर सैमसन (28) रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन के जाते ही एक बार फिर ज़ोरदार बारिश ने बैंगलोर के मैदान को भिगोना शुरु कर दिया. ऐसे में अंपायर्स ने मैच में दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया और मैच को रद्द कर दिया. राजस्थान की तरफ से गोपाल ने अपने आईपीएल करियर की पहली हैट्रिक ली. उनके अलावा ओशेन थॉमस ने दो और रियान पराग, जयदेव उनदकट को एक एक सफलता हाथ लगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget