एक्सप्लोरर

Ashwin Retirement: 'अश्विन मैच विनर नहीं...', भारतीय स्पिनर के रिटायमेंट के बाद बॉर्डर पार से आया चौंकाने वाला बयान

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने चौंकाने वाला बयान दिया.

Basit Ali On Ravichandran Ashwin: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने संन्यास का एलान किया. अब भारतीय स्पिनर के संन्यास के बाद बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान से चौंकाने वाला बयान आया, जिसमें कहा गया कि अश्विन मैच विनर नहीं हैं. 

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अश्विन के संन्यास पर बात की. उन्होंने कहा कि अश्विन मैच विनर नहीं हैं, बल्कि वह सीरीज विनर हैं. पूर्व पाक बल्लेबाज ने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि अश्विन सीरीज के बाद संन्यास का एलान करें. 

यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "अश्विन को रिटायरमेंट पता है कब लेनी चाहिए थी? या तो जब सुंदर को दूसरे टेस्ट मैच में बुलाया गया था न्यूजीलैंड के खिलाफ, उस सीरीज के बाद लेता. या फिर इस पांच टेस्ट मैच के बाद लेता. तीन टेस्ट के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का खराब फैसला, उसको (अश्विन) कायल करना चाहिए था, बैठाना चाहिए था कि अभी नहीं. दो टेस्ट मैचों में तुम्हारी जरूरत है और सिडनी में लाजमी जरूरत होगी."

बासित अली ने आगे कहा, "अश्विन क्या मैच विनर है? नहीं, अश्विन मैच विनर नहीं, अश्विन सीरीज विनर है. उसने सीरीज जितवाई है. टी20 में कोई एक पारी खेलता है, तो कहते हैं कि मैच विनर आ गया. टूर्नामेंट जितवाने वाला खिलाड़ी अलग होता है और सीरीज जितवाने वाला खिलाड़ी अलग होा है, खासकर भारत इंडिया में. 15 गेंदों में 35 रन बनाकर एक मैच जितवाना वो एक अलग चीज है. 

पूर्व पाक बल्लेबाज ने आगे कहा, "टॉप क्रिकेट रेड बॉल क्रिकेट है. हरभजन हो गया, अनिल कुंबले हो गया, अश्विन हो गया, ये सीरीज विनर थे."

 

ये भी पढ़ें...

India WTC 2025 Final Scenarios: गाबा टेस्ट ड्रॉ के बाद WTC 2025 फाइनल की रेस में बढ़ीं भारत की मुश्किलें, जानें टीम इंडिया का पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget