एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: Ravichandran Ashwin ने टेस्ट में तीसरी बार 5 विकेट लिए और शतक लगाया

भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके बाद जुलाई 2016 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 113 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 83 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे.

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी लगाया है. ऐसा करने वाले वह एकमात्र भारतीय और टेस्ट इतिहास के छठे खिलाड़ी हैं. 34 वर्षीय अश्विन ने यहां चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यह उपलब्धि हासिल की. अश्विन ने 134 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया.

अश्विन 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरानव् 43 रन देकर पांच विकेट झटके थे. अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने इन पांच शतकों में से तीन बार पांच विकेट भी लिए हैं. अश्विन सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले इंग्लैंड के इयान बॉथम के बाद दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं.

बॉथम ने अपने करियर में पांच बार किसी टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट लेने के साथ साथ शतक भी जमाया था. अश्विन ने सबसे पहले यह कारनामा नवंबर 2011 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. तब उन्होंने 103 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 156 रन देकर पांच विकेट भी चटकाए थे.

भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके बाद जुलाई 2016 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 113 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 83 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे.

बॉथम और अश्विन के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद,दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कॉलिस और बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन दो-दो बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के साथ साथ शतक भी लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget