एक्सप्लोरर

IND vs BAN: अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

IND vs BAN Test: चेन्नई में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐतिहासिक कारनामा करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

Ravichandran Ashwin World Record IND vs BAN Test: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है. उन्होंने मैच के पहले दिन अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया और अब भी नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने असल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बैटिंग में नहीं बल्कि एक ऑल राउंडर के तौर पट बनाया है. बताते चलें कि अश्विन अपने करियर में 6 शतकों के अलावा 16 फिफ्टी भी लगा चुके हैं.

अश्विन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज के रूप में 20 मौकों पर 50 या उससे अधिक स्कोर करने और साथ ही गेंदबाजी में 30 से अधिक 5-विकेट हॉल लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. अब तक 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ था, इसलिए अश्विन एकसाथ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच, अश्विन के टेस्ट करियर का 101वां मुकाबला है. उन्होंने बैटिंग में 3,400 से अधिक रन बनाए हैं और इस दौरान 6 सेंचुरी लगाने के अलावा 14 अर्धशतक भी ठोक चुके हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट मैचों में 36 से अधिक मौकों पर किसी एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं.

अश्विन के आंकड़े इसलिए भी दिलचस्प बन जाते हैं क्योंकि उन्होंने अपने 4 शतक आठवें नंबर या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं. अब तक आठ या उससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी के नाम है. उन्होंने इन क्रमों पर बैटिंग करते हुए 5 शतक अगाए थे.

चेन्नई में शानदार है अश्विन का रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन तमिलनाडु से आते हैं और अपने होम ग्राउंड पर उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है. वो अब तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 331 रन बना चुके हैं, जिनमें उनका औसत 55 से भी अधिक है. दूसरी ओर गेंदबाजी पर गौर करें तो चेन्नई के स्टेडियम में 'प्रोफेसर' अश्विन अब तक 30 से अधिक विकेट झटक चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: पहले दिन सामने आईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरी, कोहली-रोहित पर बड़े सवाल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget