एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री से सलाह के बाद सपोर्ट स्टाफ की नियुक्तियां पर फैसला लेगी CoA

रवि शास्त्री से सलाह के बाद सपोर्ट स्टाफ की नियुक्तियां पर फैसला लेगी CoA


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ को लेकर चल रहे ड्रामे में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है. प्रशासकों की समिति (सीओए) ने साफ किया है कि सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ सलाह के बाद 22 जुलाई तक किया जायेगा. सीओए के इस फैसले से जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्तियों पर अभी विराम लग गया है.


सीओए के सदस्य विनोद राय, डायना इडुल्जी और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के बीच बैठक में सीओए ने शास्त्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. हालांकि समिति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि द्रविड़ और जहीर सलाहकार के तौर पर कुछ विदेशी दौरों के लिये शामिल होंगे या नहीं जैसा कि बीसीसीआई द्वारा दावा किया गया था.


बैठक की रिपोर्ट के अनुसार ‘‘अन्य सलाहकारों की नियुक्तियां समिति द्वारा मुख्य कोच के साथ सलाह के बाद ही तय की जायेगी. ’’ सीओए ने नव नियुक्त मुख्य कोच शास्त्री और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के वेतन पर फैसला करने के लिये चार सदस्यीय पैनल का गठन किया था जिसमें बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना और जौहरी शामिल हैं.


इडुल्जी और बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी समिति के अन्य सदस्य हैं, जो 19 जुलाई को बैठक करेंगे. आज सीओए की बैठक के बाद इसका फैसला किया गया. नई समिति 22 जुलाई को अपनी सिफारिशें सीओए को देगी जबकि टीम तीन दिन पहले 19 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिये रवाना होगी.


राय ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने रवि शास्त्री को मुख्य कोच रखने के लिये सीएसी की सारी सिफारिशें देखी और हम उनके साथ अन्य कोचों की नियुक्ति के बारे में चर्चा करेंगे. हमने एक समिति गठित की है और वे सीएसी से बात करेंगे और शास्त्री से बात करने के बाद उनसे बात करेंगे. सपोर्ट स्टाफ पर फैसला मुख्य कोच की सलाह के बाद ही किया जायेगा. ’’


उन्होंने कहा, ‘‘कोचिंग टीम के लिये अहम तीन पदों पर फैसला हो चुका है. लेकिन हमें इनमें से प्रत्येक से सलाह करनी होगी, हमें उनकी इच्छा सुनिश्चित करनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि हितों के टकराव का कोई मुद्दा नहीं हो. ’’ तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने शास्त्री को मुख्य कोच चुना था जबकि द्रविड़ और जहीर को विशेष विदेशी दौरों के लिये क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया.


हालांकि सीओए ने स्पष्ट किया कि ये नाम (जहीर और द्रविड़) सिर्फ सिफारिशें थीं, नियुक्तियां नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘अभी अनुबंध जैसी कोई चीज नहीं है. ये सिर्फ सिफारिश थीं, नियुक्ति नहीं. सिफारिश की गयी थी और सीओए को सिफारिश के हिसाब से काम करना है और इन सिफारिशों पर मुख्य कोच की सलाह के बाद ही काम किया जायेगा. ’’ भारत 26 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा.


सीएसी ने पत्र लिखकर इस बात पर निराशा व्यक्त की थी कि ऐसा पेश किया जा रहा है कि द्रविड़ और जहीर की नियुक्तियों को शास्त्री पर थोपा गया था, राय से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘सीएसी ने सीईओ के साथ काफी संपर्क किये हैं और मेरे साथ भी. और हमने भी उनके सभी पत्रों के जवाब दिये हैं. ’’ भारतीय सीनियर टीम के मैनेजर के लिये विज्ञापन भी तुरंत दिया जायेगा. साथ ही ए टीम और अंडर-19 टीम के मैनेजरों के लिये भी विज्ञापन दिया जायेगा.


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget