एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कोच पद के लिए रवि शास्त्री ने भी किया आवेदन

टीम इंडिया के कोच पद के लिए रवि शास्त्री ने भी किया आवेदनPhoto: AFP

नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने भी कोच पद के लिए आवेदन किया है. रवि शास्त्री से पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी और लालचंद राजपूत ने भी कोच पद के लिए आवेदन किया है.

माना जाता है कि टीम के कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री ही हैं. शास्त्री अगस्त 2014 से जून 2016 तक टीम निदेशक थे. उनकी जगह अनिल कुंबले मुख्य कोच बने थे जिन्होंने हाल में कप्तान विराट कोहली से मतभेदों के कारण अपना पद छोड़ दिया था. यह भी गौर करने वाली बात है कि शास्त्री कोच पद के लिये कोहली की पहली पसंद है. इन दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं.

शास्त्री के कार्यकाल के दौरान भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में सीमित ओवरों की सीरीज जीती, वह विश्व कप और विश्व टी20 (2015 और 2016) के सेमीफाइनल में पहुंचा. उसने श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में टेस्ट सीरीज जीती. उसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टी20 सीरीज में हराया.

शास्त्री के हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली के साथ अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं. शास्त्री ने पिछली बार कहा था कि जब उन्होंने स्काइपी के जरिये कोच पद का साक्षात्कार दिया था तो तब गांगुली उपस्थित नहीं थे. इस पर गांगुली ने कहा था कि अगर शास्त्री की पद पाने में इतनी दिलचस्पी थी तो उन्हें साक्षात्कार के लिये खुद उपस्थित होना चाहिए था.

बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को जल्द ही टीम के लिए नए कोच का चयन करना है. इसके लिए कमेटी आवेदकों के अलावा दूसरे विकल्पों पर भी नजर रखे हुए है.

रवि शास्त्री से पहले कोच पद की रेस में सबसे आगे वीरेंद्र सहवाग का नाम था लेकिन रवि शास्त्री के आ जाने से अब दोनों के बीच कड़ी टक्टर देखने को मिल सकती है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget