एक्सप्लोरर

एक बुरा दिन टीम को बुरा नहीं बना सकती, मेरे सामने एक नहीं बल्कि दो- दो वर्ल्ड कप हैं- रवि शास्त्री

शास्त्री ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि उनका काम अभी अधूरा है और उनकी टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है. विदेशी धरती पर टीम का शानदार प्रदर्शन, शास्त्री के दोबारा से कोच बनने के पक्ष में रहा

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है. शास्त्री का नया कार्यकाल टी-20 विश्व कप-2021 तक होगा. वह इस समय टीम के साथ विंडीज दौरे पर हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएसी के सामने इंटरव्यू दिया. शास्त्री ने इस रेस में ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के माइक हेसन को पीछे छोड़ा. इंटरव्यू के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि शास्त्री ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनका काम अभी अधूरा है और उनकी टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है. सूत्रों ने कहा, "कुछ सवाल थे और शास्त्री उनमें से एक थे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद गलत हो गया था. उन्होंने (शास्त्री) यह स्पष्ट कर दिया था कि एक बुरा दिन इस टीम को बुरा नहीं बनाता. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि टीम के रूप में उनका काम अधूरा है और अब उनके सामने एक नहीं बल्कि 2020 और 2021 में होने वाले दो टी-20 विश्व कप है. जिस आत्मविश्वास के साथ यह समिति बनाई गई थी वह यह मानते थे कि शास्त्री ही वह शख्स हैं, जिनकी इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए जरूरत है." सूत्रों ने आगे कहा कि वहां पैरामीटर थे. लेकिन एक बात, जिस मामले में शास्त्री ने हेसन को मात दी वह ये कि विदेशी धरती पर शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने कहा, "सीएसी, इस तथ्य के बारे में स्पष्ट था कि चैंपियन टीमें विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं. हर टीम घर पर अच्छा प्रदर्शन करती है और भारत ने भी पिछले कई वर्षो में ऐसा ही किया है. लेकिन विदेशी धरती पर टीम का शानदार प्रदर्शन, शास्त्री के दोबारा से कोच बनने के पक्ष में रहा." गौरतलब है कि शास्त्री ने हाल के दिनों में टीम में आए बदलाव के लिए कोहली को भी श्रेय दिया था. सूत्रों ने कहा, "शास्त्री ने सीएसी से कहा कि इस टीम में एक ऐसा कप्तान है जो सामने से आकर नेतृत्व करने में विश्वास रखता है. इसके अलावा और कोई ऐसा तरीका नहीं है कि युवा खिलाड़ी कोहली को पसंद नहीं करना चाहेंगे. शास्त्री ने सीएसी को यह भी बताया कि कैसे कोहली ने नए बेंचमार्क सेट किए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget