एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: महज 60 रनों पर सिमटी 18 साल बाद खेलने उतरे बिहार की पारी

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले दिन प्लेट ग्रुप में चार मुकाबले खेले गए. सबकी नजरें 18 साल बाद वापसी कर रही बिहार की टीम पर थी लेकिन बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया.

18 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरी बिहार के लिए सीजन का पहला दिन बेहद खराब रहा. उत्तराखंड के खिलाफ प्लेट ग्रुप का अपना पहला खेलने उतरी बिहार की टीम महज 60 रनों पर ऑल आउट हो गई.

पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम केवल 22.1 ओवर ही खेल पाई. मेजबान टीम की ओर से दीपक ढोपाला ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए.

जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 65 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करण कौशल ने 91 रनों की शानदार पारी खेली.

अरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय
शिलांग में खेले जा रहे एक अन्य मैच में अरुणाचल प्रदेश की बल्लेबाजी भी पहली पारी में अच्छी नहीं रही. मेघालय के खिलाफ जारी इस मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 64.3 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई.

समर्थ सेठ ने 50 रन बनाए जबकि गुरिंदर सिंह ने अपनी टीम के लिए पांच विकेट चटकाए. मेघालय ने भी खराब बल्लेबाजी की और दिन का खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर केवल 87 रन ही बना पाई.

सिक्किम बनाम मणिपुर
कोलकाता में खेले जा रहे सिक्किम और मणिपुर के बीच मुकाबले के पहले दिन सिक्किम ने दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं. 15 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद सिक्किम के लिए मिलिंद कुमार ने 202 रनों की नाबाद पारी खेली. शेली शौर्य ने मणिपुर की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

मिजोरम बनाम नागालैंड
मिजोरम और नागालैंड के मुकाबले में मिजोरम की पहली पारी 106 रनों पर ही सिमट गई. मिजोरम की टीम केवल 47.2 ओवर ही खेल पाई. नागालैंड के लिए अर्बर काजी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए.

दिन का खेल समाप्त होने तक नागालैंड 40 ओवर में चार विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं. कप्तान रोनगेश जोनाथन 70 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget