एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: मयंक के बल्ले से निकला भारत का पचासवां तिहरा शतक

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मयंक ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपने करियर का पहला तिहरा शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट के लिए नया रिकॉर्ड बनाया.

पुणे: रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में बल्लेबाजों का जलवा बरकरार है और अब इस लिस्ट में कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी शामिल हो गए हैं. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मयंक ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपने करियर का पहला तिहरा शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट के लिए नया रिकॉर्ड बनाया.

मयंक के तिहरे शतक की बदलौत कर्नाटक ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है.

अपना 32वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे 26 वर्षीय अग्रवाल ने नाबाद 304 रन बनाये जो रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सीजन का तीसरा तिहरा शतक है. यही नहीं यह भारतीय सरजमीं पर फर्स्ट क्लास मैचों में बना 50वां तिहरा शतक भी है. जिसमें आधे से ज्यादा पिछले 10 साल में आए हैं. अग्रवाल से पहले इस सीजन में हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा (338) और हैदराबाद के हनुमा विहारी (नाबाद 302) ने तिहरे शतक लगाए थे. बात अगर 2006-07 से करें तो भारत में कुल 28 फर्स्ट क्लास तिहरे शतक आए तो पूरे विश्व में 31 तिहरे शतक लगे.

अग्रवाल ने अपनी 494 गेंदों की पारी में 28 चौके और चार छक्के लगाए. उन्होंने इस बीच करूण नायर (116) के साथ तीसरे विकेट के लिए 270 रन की साझेदारी की जिससे कर्नाटक ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 628 रन बनाकर समाप्त घोषित की.

अपनी पहली पारी में 245 रन बनाने वाले महाराष्ट्र की दूसरी पारी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने चार विकेट पर 135 रन बनाये थे. वह अब भी कर्नाटक से 248 रन पीछे है.

महाराष्ट्र का स्कोर एक समय चार विकेट पर 84 रन था जिसके बाद रूतुराज गायकवाड़ (नाबाद 61) और राहुल त्रिपाठी (नाबाद 33) ने आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया. कर्नाटक की तरफ से अभिमन्यु मिथुन ने 32 रन देकर दो विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget