एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: चार गेंद में चार विकेट लेकर मुदस्सर ने रचा इतिहास

जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सर ने रणजी ट्रॉफी का नया इतिहास अपने नाम किया

उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के अपने पहले मुकाबले के दूसरे दिन गोवा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. शुक्रवार को गोवा के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. कानपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेहमान टीम द्वारा पहली पारी में बनाए गए 152 के स्कोर के जवाब में उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं.

उत्तर प्रदेश के लिए समर्थ सिंह ने 126 रन बनाए जबकि कप्तान अक्शदीप नाथ 155 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के अलावा माधव कौशिक ने भी 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

झारखंड बनाम असम

रांची में खेले जा रहे एक अन्य ग्रुप मैच की पहली पारी में झारखंड ने अंकुल रॉय के 80 रनों की पारी की बदौलत 344 रन बनाए. जबाव में असम की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं. पहली पारी में असम के लिए मुख्तार हुसैन ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए.

त्रिपुरा बनाम सर्विसेज

त्रिपुरा ने ग्रुप-सी के मुकाबले में सर्विसेज के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की. अगरतला में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में त्रिपुरा ने 360 बनाए. सर्विसेज ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 136 रन बना लिए हैं.

सर्विसेज के लिए पहली पारी में दिवेश पठानिया ने चार विकेट लिए जबकि अंशुल गुप्ता ने 62 रनों की पारी खेली. त्रिपुरा के लिए कप्तान बिशाल घोष ने दोहरा शतक जड़ा.

हरियाणा बनाम ओडिशा

दूसरी ओर, भुवनेश्वर में हरियाणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा को कड़ा जवाब दिया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं. पहली पारी में ओडिशा ने 324 रन बनाए थे.

हरियाणा की ओर से टीनू कुंदू ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी में हुमांशु राणा 113 रन बनाकर नाबाद हैं.

राजस्थान बनाम जम्मू और कश्मीर

इस ग्रुप में मौजूद राजस्थान की टीम जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ दूसरे दिन मजबूत स्थिति में है. जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में चेतन बिष्ट के 159 रनों की बदौलत 379 रन बनाए.

हालाकि इस पूरे मैच में जम्मू के गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सर(90 पर 5) का जलवा रहा जिन्होंने सीजन की पहली हैट-ट्रिक के साथ चार गेंद में चार विकेट लेकर नया इतिहास बनाया. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में वो ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं. मुदस्सर ने अपने चारों विकेट एलबीडबल्यू के रूप में लिए और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने.

हालाकि इस बेहतरीन प्रदर्शन के जवाब में जम्मू एवं कश्मीर की बल्लेबाजी बिखरी हुई दिखी और दिन का खेल खत्म होने तक
टीम ने 186 रनों पर ही सात विकेट गिरा दिए.

राजस्थान के लिए तनवीर मशरत उल-हक और राहुल चहर ने तीन-तीन विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget