एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2024 Final: मुंबई ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में विदर्भ को चटाई धूल

Ranji Trophy 2024 Final: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने फाइनल में विदर्भ को 169 रनों से हराया.

Ranji Trophy 2024 Final: मुंबई ने विदर्भ को फाइनल मैच में 169 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया. उसके लिए मुशीर खान, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी. मुशीर ने दूसरी पारी में शतक लगाया था. अय्यर ने 95 रनों की पारी खेली थी. मुंबई ने पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे. वहीं विदर्भ ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 368 रन बनाए.

मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 224 रन बनाए. इस दौरान पृथ्वी शॉ ने 46 रनों की पारी खेली. वहीं भूपेन ललवानी 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिका. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने मुंबई की इज्जत बचा ली. उन्होंने 69 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए. शार्दुल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए.  मुंबई की पहली पारी के दौरान विदर्भ के लिए यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए. उमेश यादव ने 2 विकेट लिए.

पहली पारी में 105 रनों के स्कोर पर ढेर हुई विदर्भ की टीम -

विदर्भ की टीम पहली पारी में बुरी तरह पिटी. वह महज 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अक्षय वाडकर की कप्तानी वाली टीम विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए. करुण नायर जीरो पर आउट हुए. अथर्व तायड़े 23 रन बनाकर चलते बने. विदर्भ की पहली पारी के दौरान मुंबई के लिए शम्स मुलानी, तनुश कोटियन और धवल कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए.

मुशीर-अय्यर का शानदार प्रदर्शन -

मुंबई ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया. उसने ऑल आउट होने तक 418 रन बनाए. इस दौरान मुशीर खान ने शतक लगाया. उन्होंने 326 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन बनाए. मुशीर की इस पारी में 10 चौके शामिल रहे. श्रेयस अय्यर ने 111 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए. शम्स मुलानी 50 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान विदर्भ के लिए हर्ष दुबे ने 5 विकेट झटके. यश ठाकुर ने 3 विकेट लिए.

बेकार गया अक्षय का शतक -

मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम 368 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. उसके लिए कप्तान अक्षय ने शतक लगाया. उन्होंने 199 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए. हर्ष दुबे ने 65 रनों की पारी खेली. विदर्भ की दूसरी पारी के दौरान मुंबई के लिए तनुश ने 4 विकेट लिए. तुषार देशपांडे को 2 विकेट मिले. मुशीर खान ने भी 2 विकेट लिए.  इस तरह विदर्भ को 169 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

 

यह भी पढ़ें : जब IPL में ऋषभ पंत ने विराट कोहली को कर दिया था 'स्लेज', फिर हुआ था बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
धोनी से रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget