एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: हरियाणा पर मंडराया पारी की हार का खतरा, परवेज रसूल की पारी से संभला जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में परवेज रसूल की पारी से जम्मू कश्मीर की टीम ने शानदार वापसी की है.

असम के गेंदबाज अरुप दास (4/23) की शानदार गेंदबाजी के आगे हरियाणा की टीम एक बार फिर धराशाई होती नजर आ रही है. रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में जारी इस मैच में हरियाणा पर पारी की हार का खतरा नजर आ रहा है. नेहरु स्टेडियम में जारी इस मैच में गुरुवार को दूसरे दिन हरियाणा ने असम से मिले फॉलोआन के बाद अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक सात विकेट गंवाकर केवल 78 रन ही बनाए हैं.

इससे पहले, अरूप की ही गेंदबाजी के दम पर असम ने हरियाणा की पहली पारी 97 रनों पर समेट दी थी. उन्होंने कुल पांच विकेट लिए थे. असम ने अपनी पहली पारी में 310 रनों का स्कोर खड़ा किया था और ऐसे में फॉलोऑन मिलने के बाद भी हरियाणा दूसरी पारी में 135 रन पीछे है.

ग्रुप सी के दूसरे मैच में जम्मू एवं कश्मीर पर भी पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन कप्तान परवेज रसूल (नाबाद 53) ने टीम की पारी को संभाला लिया है.

सर्विसेज से मिले फॉलोऑन के बाद जम्मू एवं कश्मीर ने दूसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर अपनी दूसरी पारी में 115 रन बना लिए हैं. परवेज के साथ आमिर अजीज सोफी (3) नाबाद हैं.

इस पारी में सर्विसेस के लिए दिवेश पथानिया ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं सचिदानंद पांडे ने दो विकेट हासिल किए हैं. इससे पहले सर्विसेस ने अरुण बमाल और पथानिया के ही दम पर जम्मू एवं कश्मीर की पहली पारी 95 रनों पर समेट दी थी. अरुण ने पांच और पथानिया ने चार विकेट चटकाए थे.

ग्रुप सी के तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने कानपुर के ग्रीन पार्क पर जारी मुकाबले के दूसरे दिन के स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसाम पर राजस्थान के खिलाफ 146 रन बना लिए हैं.

अंकित चौधरी ने इस पारी में राजस्थान के लिए चार और तनवीर उल हक ने तीन विकेट लिए हैं. उत्तर प्रदेश के लिए उपेंद्र यादव (21) और शिवम मावी (9) नाबाद हैं.

इससे पहले, राजस्थान ने अमित कुमार गौतम (93) और रोबिन बिष्ट (96) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में 311 रनों का स्कोर खड़ा किया था. उत्तर प्रदेश के लिए अंकित राजपूत ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए थे.

ग्रुप सी के अन्य मैच में झारखंड ने कप्तान नजीम सिद्दिकी (71) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक गोवा के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं. उत्कर्ष सिंह (35) और सौरभ तिवारी (39) नाबाद हैं.

गोवा ने अमित वर्मा (154) के शानदार शतक और सुमिरन अमोनकर (95) के अर्धशतक से अपनी पहली पारी में 364 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

ग्रुप सी के एक अन्य मैच में ओडिशा की पहली पारी 212 रनों पर समाप्त करने के बाद त्रिपुरा ने गुरुवार को स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 130 रनों का स्कोर बना लिया है.

प्रत्युष सिंह (18) और राणा दत्ता (10) नाबाद हैं. ओडिशा के लिए राजेश मोहांती ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget