एक्सप्लोरर

Rahul Dravid Son: राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मैसूर वारियर्स से मिला कॉन्ट्रैक्ट, जानें कितनी मिली रकम

Maharaja Trophy KSCA T20: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अब महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 में खेलते नजर आएंगे. उन्हें मैसूर वॉरियर्स टीम में शामिल किया गया है.

KSCA T20 Mysore Warriors Welcome Samit Dravid: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने अब तक के क्रिकेट करियर में भारतीय क्रिकेट में कई योगदान दिए हैं. उनके बड़े बेटे समित द्रविड़ भी क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं. समित द्रविड़ ने कर्नाटक में होने वाली क्रिकेट लीग महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 के मैसूर वॉरियर्स में एंट्री की है. अपकमिंग महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 की नीलामी में मैसूर वॉरियर्स ने उन पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में जगह दी है.

समित द्रविड़ के लिए कितनी बोली लगी?
मैसूर वॉरियर्स ने मध्यक्रम के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज समित द्रविड़ को 50 हजार रुपए में खरीदा है. मैसूर वॉरियर्स के एक अधिकारी ने कहा- "समित का हमारी टीम में होना अच्छी बात है क्योंकि उन्होंने केएससीए के लिए विभिन्न आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mysore Warriors (@mysorewarriorsofficial)

समित द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा थे जिसने इस सीजन में कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी और उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में लंकाशायर के खिलाफ केएससीए इलेवन के लिए भी खेला था.

पिछले सीजन की उपविजेता मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी करुण नायर करेंगे और उनकी गेंदबाजी को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी से मजबूती मिलेगी, जिन्हें एक लाख रुपए में खरीदा गया है.

नायर को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था, जबकि प्रसिद्ध ने हाल ही में अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाई है और वह शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं.

मैसूर वारियर्स की टीम: करुण नायर, कार्तिक सीए, मनोज भंडारी, कार्तिक एस यू, सुचित जे, गौतम के, विद्याधर पाटिल, वेंकटेश एम, हर्षिल धरमानी, गौतम मिश्रा, धनुष गोड़ा, समित द्रविड़, दीपक देवदीव, सुमित कुमार, स्मयन श्रीवास्तव, जैस्पर ईजे, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सरफराज अशरफ.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पहली बार किसी स्टेडियम में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, इस खास नदी पर होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget