एक्सप्लोरर

वर्ल्डकप के लिए भारत ने तैयार कर ली है टीम? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया यह जवाब

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह और कप्तान रोहित शर्मा इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं.

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह और कप्तान रोहित शर्मा इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं. यूएई में पिछले साल खेले गये विश्व कप में भारत के ग्रुप चरण से बाहर होने के रवि शास्त्री की जगह कोच पद संभालने वाले पूर्व कप्तान द्रविड़ की पहली बड़ी परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी. द्रविड़ ने कहा कि वह और रोहित जानते हैं कि विश्व कप में टीम संयोजन क्या होना चाहिए. हालांकि द्रविड़ का कहना है कि सही संयोजन तैयार करना मुश्किल हो सकता है और इसके लिये कोई निर्धारित फॉर्मूला नहीं है. 

द्रविड़ ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज पर 17 रन की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे और रोहित तथा चयनकर्ताओं और प्रबंधन के बीच इसको (टीम संयोजन) लेकर स्पष्ट तस्वीर है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई तय फॉर्मूला है लेकिन हम (टी20 विश्व कप के लिये) संयोजन और संतुलन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं. हम इसी के इर्द गिर्द टीम को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के कार्यभार को संतुलित कर रहे हैं. ’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के लिये हमें कैसा कौशल चाहिए उसको लेकर हमारी राय स्पष्ट है जिसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. हमने कोई निश्चित मानदंड तय नहीं किये हैं लेकिन हम सभी को उचित मौका देना चाहते हैं.’’

भारत के कुछ खिलाड़ी चोटिल होने तो कुछ विश्राम दिये जाने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाये और द्रविड़ ने कहा कि पूरी प्रक्रिया सभी खिलाड़ियों (बैक अप) को तैयार रखने से जुड़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस दौर में जी रहे हैं उसमें यह आसान नहीं है. मुझे नहीं लगता कि इसकी कोई समय सीमा है जब आप यह कह सको कि यह टीम तय है. ’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘हम स्वयं को केवल 15 खिलाड़ियों तक सीमित नहीं करना चाहते हैं. हम खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं जब तक हम विश्व कप खेलने के लिये जाएं हमारे कुछ खिलाड़ियों को कम से कम 10-15-20 मैचों का अनुभव हो. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे रोहित को उनके साथ खेलने, उन्हें अपनी मनमाफिक स्थिति में गेंदबाजी सौंपने का मौका मिलेगा लेकिन संतुलन बनाये रखने के लिये हमें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में कुछ ‘बैक अप’ भी चाहिए. ’’

द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का पूरा समर्थन किया जो श्रृंखला में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. उन्होंने कहा, ‘‘इशान को उनकी क्षमता, प्रदर्शन के आधार पर चुना गया. यहां तक कि रुतुराज गायकवाड़ और आवेश खान का भी हम एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर रहे हैं. वे इसलिए यहां हैं क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और वे इसके हकदार थे.’’

द्रविड़ को खुशी है कि चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में वेंकटेश अय्यर को जो भूमिका सौंपी गयी, उस पर वह खरा उतरे. उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में अलग तरह की भूमिका (ओपनर) निभाता है लेकिन हमारी राय स्पष्ट थी कि हम उसे अपनी स्थिति के अनुसार किस तरह की भूमिका देना चाहते हैं. हमारे पास शीर्ष तीन में जगह नहीं है. ’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘इसलिए हमने उसके सामने एक चुनौती रखी. हमने उसे एक भूमिका सौंपी और हर बार उसने बेहतर खेल दिखाया, उसमें सुधार दिखायी दिया जिसे देखकर वास्तव में अच्छा लगा.’’ वेंकटेश ने तीन मैचों में 184.00 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाये और छठे गेंदबाज के रूप में 13.50 की औसत से दो विकेट भी लिये.

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेलने के बाद आवेश खान ने दी प्रतिक्रिया, बताया कैसे रोहित और कोच द्रविड़ का मिला सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget