एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड', जानें भारतीय क्रिकेट को क्या कुछ मिला

Indian Cricket Team: भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका है, और अब वो आगे टीम इंडिया की कोचिंग करना भी नहीं चाहते हैं. ऐसे में आइए उनके दौर में हुए बदलावों पर बात करते हैं.

Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले दो साल से मुख्य कोच की भूमिका निभाने वाले राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल अब खत्म हो चुका है. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से उन्हें कार्यकाल बढ़ाने का ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन राहुल द्रविड़ खुद ही ज्यादा यत्राएं नहीं करना चाहते, और अब ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया को एक नया कोच मिलना तय है, और उस रेस में भारत के पूर्व क्रिकेटर और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे चल रहा है. आइए हम अपने इस आर्टिकल में राहुल द्रविड़ के रिपोर्ट कार्ड की चर्चा करते हैं, उनके कार्यकाल में भारतीय टीम को क्या फायदा हुआ, और नहीं.

तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम

राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 खत्म होने के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली थी. उसके बाद से द्रविड़ ने अपने कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम को टी20, वनडे, और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बनाया है. टीम इंडिया ने टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया, टी20 में कई सीरीज़ जीती, और वनडे फॉर्मेट में भी लगातर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी पहुंचे.

विराट को खराब फेज़ से निकाला

विराट कोहली 2019 से 2022 तक बेहद बुरे फॉर्म से गुज़र रहे थे. उन्होंने करीब 1000 दिनों तक एक भी शतक नहीं लगाया था, और बार-बार ऑफ स्टंप की लाइन वाली गेंद को खेलते हुए आउट होते जा रहे थे. राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच विराट कोहली के साथ भी खूब काम किया. द्रविड़ ने कोहली की खराब तकनीक में सुधार करवाया, उन्हें मानसिक तौर पर फ्री रहने में मदद की, और उन्हें उनके बुरे दौर में भी पूरा सपोर्ट किया, टीम से बाहर नहीं किया, और फिर टी20 एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने आखिरकार शतक लगाया, और उसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा. विराट कोहली ने हर फॉर्मेट में शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया, और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

टीम इंडिया को मिला शुभमन गिल जैसा स्टार बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया को शुभमन गिल जैसा एक शानदार बल्लेबाज मिल गया है. शुभमन गिल ने पिछले एक-दो सालों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गिल ने हर फॉर्मेट में शतक लगाए, और वनडे फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज भी बन गए. राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया को गिल के रूप में निश्चित तौर पर एक बेहतरीन खिलाड़ी मिला है.

खिलाड़ियों का एक लंबा पूल तैयार

राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की ताकत को बढ़ाने के लिए भी बहुत मेहनत की है. उन्होंने रोहित शर्मा और बीसीसीआई के साथ मिलकर टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को इतना मजबूत कर दिया है, अब भारतीय  क्रिकेट एक बार में दो-दो टीम को एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ उतार भी सकती है, और मैच जीत भी सकती है. टीम इंडिया में इस वक्त कई कप्तान भी मौजूद हैं, जो अलग-अलग टीमों का एक साथ नेतृत्व कर सकते हैं. ऐसा टीम इंडिया ने कई मौकों पर किया भी है.

भारतीय खिलाड़ियों की शैली बदली

राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया की शैली में भी बदलाव आया है, जो कि हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला है. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शुरू से सेमीफाइनल मैच तक लगातार 10 मैच जीते, और लगभग सभी मैचों में पूरा दबदबा भी साबित किया. हालांकि, फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से भारत विश्व विजेता नहीं बनाया, लेकिन वर्ल्ड कप के सभी मैचों में टीम इंडिया ने एक अलग शैली का खेल दिखाया है. टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में शुरुआत से बिना दबाब के बल्लेबाजी की, और हरेक खिलाड़ी ने खुलकर खेला है. कप्तान रोहित शुरू से आक्रमक खेलते हैं, और विराट कोहली को एंकर की भूमिका निभाने का काम दिया गया था, जो उन्होंने बखूबी निभाया. इसके अलावा नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर जैसा बल्लेबाज टीम इंडिया को मिला, जो इस पोजिशन पर 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. वहीं, केएल राहुल ओपनिंग छोड़कर नंबर-5 पर बतौर विकेटकीपर खेले, तो गेंदबाजी में भारत ने 5 स्पेशल गेंदबाजों का दम दुनिया को दिखाया.

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आईसीसी टूर्नामेंट का हाल

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. उसके बाद टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के भी फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम इंडिया सभी 10 मैच जीतकर फाइनल तक पहुंची, लेकिन वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget