एक्सप्लोरर

SAvsAUS: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, रबादा पर लगा दो मैचों का बैन

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों में खेलने पर बैन लगा दिया गया है. राबादा को विकेट लेने के बाद उनके जश्न मनाने के तरीके पर मैच रेफरी ने आपत्ती जताई है. इसके बाद रबादा ने माना कि उन्हें विकेट लेने के जश्न मनाने के तरीके को बदलना होगा.

पोर्ट एलिजाबेथ: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों में खेलने पर बैन लगा दिया गया है. राबादा को विकेट लेने के बाद उनके जश्न मनाने के तरीके पर मैच रेफरी ने आपत्ती जताई है. इसके बाद रबादा ने माना कि उन्हें विकेट लेने के जश्न मनाने के तरीके को बदलना होगा.

रबादा को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद अनुचित और जानबूझकर शारीरिक संपर्क करने का दोषी पाया गया.

आरोप को मानने से इंकार के बाद अनुशासनात्मक सुनवाई में उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और तीन डिमेरिट अंक दिए गये जिससे उनके कुल आठ डिमेरिट अंक हो गये और इससे वह खुद ही दो मैचों के लिए बैन हो गये हैं.

रबादा ने कहा, ‘‘ मुझे खुद को ऐसा करने से रोकना होगा. मैं अपनी हरकत से टीम और खुद को नीचा दिखा रहा हूं. ’’

रबादा पर मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के उप कप्तान डेविड वार्नर को आउट करने के बाद उनके चेहरे के पास आकर जोर से चिल्लाने का आरोप लगा जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. इस मामले में उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया गया.

मैच रेफरी जेफ क्रो ने कहा, ‘‘ मैंने पाया कि रबादा और स्मिथ में शारीरिक संपर्क हुआ था और मेरे विचार से रबादा का ऐसा करना अनुचित था और यह उन्होंने जानबूझकर किया था. उनके पास संपर्क से बचने का अवसर था और मुझे इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि यह सब दुर्घटनावश हुआ. ’’

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तुरंत ही घोषणा की कि उनके पास इस फैसले के खिलाफ अपील के लिये 48 धंटे का समय है और वे इस संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं.

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श पर भी जुर्माना लगाने की घोषणा की, जिन्होंने रबादा द्वारा आउट किये जाने के बाद ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल करने का आरोप स्वीकार कर लिया है. उनकी फीस का 20 प्रतिशत काट लिया जायेगा और उनके खाते में डिमेरिट अंक जुड़ जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget