एक्सप्लोरर

Sarfaraz Khan: 'उसने सिलेक्शन के दरवाज़े तोड़े नहीं जला दिए...',सरफराज को नहीं चुनने पर अश्विन का बड़ा बयान

R Ashwin: आर अश्विन ने सरफराज खान की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने न केवल चयन के दरवाजे तोड़े हैं, बल्कि जला दिए हैं.

R Ashwin on Sarfaraz Khan: सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बहस हो रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड में नहीं चुने जाने को गलत फैसला करार दे चुके हैं. अब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने इस मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ तौर पर सरफराज खान के सिलेक्शन को लेकर तो कोई बात नहीं की, लेकिन उन्होंने मुंबई के इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए इशारों ही इशारों में सिलेक्टर्स के फैसले को गलत बता दिया.

आर अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं इस बल्लेबाज (सरफराज खान) के बारे में कहां से शुरू करूं. इस पर काफी चर्चा हो चुकी है कि इस खिलाड़ी का चयन होना चाहिए था या नहीं. लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह बल्लेबाज अपने सिलेक्शन की परवाह नहीं कर रहा है. 2019-20 सीजन में सरफराज ने 900+ रन जड़े और फिर 2020-21 सीजन में भी उन्होंने 900 से ज्यादा रन बना डाले.'

'सिलेक्शन के दरवाजे जला डाले'
आर अश्विन ने कहा, 'इस सीजन भी उन्होंने 600 के करीब रन बनाए. उन्होंने अपने प्रदर्शन से मजबूत जवाब दिया है. पिछले तीन सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत 100 से ज्यादा रहा है. स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा है. सरफराज खान न केवल सिलेक्शन के दरवाजे तोड़ रहे हैं बल्कि उन्हें जला भी रहे हैं. बदकिस्मती से वह सिलेक्ट नहीं हो पा रहे हैं. सिलेक्ट नहीं होने के बावजूद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेली थी.'

सरफराज का दमदार फर्स्ट क्लास करियर
सरफराज खान ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 मुकाबलों की 54 पारियों में 79.65 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. वह अपने छोटे से फर्स्ट क्लास करियर में ही 3505 रन जड़ चुके हैं. इनमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. वह एक बार तिहरा शतक भी जमा चुके हैं. पिछले तीन सीजन से तो उनका बल्ला आग उगल रहा है. इसके बावजूद इस खिलाड़ी को अब तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी है. बांग्लादेश दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस खिलाड़ी को सिलेक्ट नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें...

56 मिनट में 6 बार पड़ी फिजियो की जरूरत, सिर्फ 61 गेंद को हुआ खेल, कुछ इस तरह ड्रॉ हुआ क्रिकेट इतिहास का सबसे 'खतरनाक' टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget