एक्सप्लोरर

IND vs AFG: सुपर ओवर में मोहम्मद नबी के उन 3 रन पर छिड़ी है बहस, अब आर अश्विन ने दिया अफगान बल्लेबाज का साथ

IND vs AFG 3rd T20I: बेंगलुरु टी20 में सुपर ओवर के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने बाय के तौर पर जो तीन रन निकाले थे, उस पर क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.

Rohit Sharma & Mohammad Nabi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान सुपर ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी के बीच बहस हो गई थी. यह बहस उन तीन रन को लेकर थी, जो पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर नबी ने निकाले थे.

बुधवार (17 जनवर) को खेले गए टी20 मुकाबले के पहले सुपर ओवर में जब अफगान टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने बल्ला तो घुमाया लेकिन वह चूके और गेंद संजू सैमसन के पास चली गई. यहां नबी ने रन लेने के लिए दौड़ लगाई और संजू ने गेंदबाज की ओर थ्रो कर दिया. यह थ्रो नबी के के पैर से टकराया और गेंद दूसरी ओर निकल गई. ऐसे में नबी ने दो रन और निकाल लिए. यानी जहां एक रन भी नहीं मिलना चाहिए था वहां तीन रन मिल गए. बस इसी बात से रोहित शर्मा इतने खफा हो गए कि वह नबी से बहस करने लगे.

रोहित के मुताबिक, पैर में गेंद लगने के बाद नबी को रन नहीं दौड़ना चाहिए था. यहां दोनों के बीच कुछ पल के लिए बहस हुई और मामला खत्म हो गया. हालांकि सोशल मीडिया पर इस पर बहस जारी है. क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. क्रिकेट के जानकार, पूर्व क्रिकेटर्स और वर्तमान क्रिकेटर्स भी इस मामले पर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. इसी क्रम में आर अश्विन ने भी टिप्पणी की है.

क्या बोले आर अश्विन?
आर अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है, 'इस कहानी के दो हिस्से हैं. अगर इसका नुकसान हमें होता तो हमें यह बात बुरी लगती. हम यह कहते कि हम होते तो ऐसा नहीं करते. यह हमारी निजी राय और नजरिया है. एक भारतीय क्रिकेट फैन होने के नाते मैं यह कह सकता हैं कि कल अगर वर्ल्ड कप नॉक आउट मैच में हम सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हो और एक गेंद पर दो रन की जरूरत हो, ऐसे में अगर विकेटकीपर का थ्रो हमसे टकराकर कहीं ओर चले जाए तो हम भी रन दौड़ेंगे ही. भला इस परिस्थिति में खिलाड़ी क्यों रन नहीं दौड़ेगा?'

राहुल द्रविड़ ने भी दिया था नबी का साथ
राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद कहा था, 'इसमें कुछ गलत नहीं था. यह गेम का हिस्सा है. जब यह आपके खिलाफ होता है तो आप थोड़े फ्रस्टेट हो जाते हैं. मुझे लगता है कि आप ऐसे में रन दौड़ सकते हैं. पहले मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ हुआ था जब अफगानिस्तान फील्डर का थ्रो हमारे एक बल्लेबाज के बैट से टकराया था और गेंद दूसरी दिशा में जाने लगी थी. तब हमारे बल्लेबाजों ने भी रन चुरा लिया था. नियमों में कहीं नहीं है कि आप ऐसे में रन नहीं दौड़ सकते.'

यह भी पढ़ें...

Photos: टी20 क्रिकेट में कितनी बार टीम इंडिया के मुकाबले रहे टाई? जानें कब-कब खेले गए सुपर ओवर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget