एक्सप्लोरर

PSL 2023: क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ उमर गुल के भतीजे की कातिलाना गेंदबाजी, हैट्रिक समेत झटके 5 विकेट

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में मुल्तान सुल्तांस के बॉलर अब्बास अफरीदी ने कमाल कर दिया. इस मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक समेत 5 विकेट चटकाए.

Paksistan Super League 2023: पीएसएल 2023 का 28वां मैच 11 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया. रावलपिंडी में हुए इस मैच में मुल्तान के पेसर अब्बास अफरीदी ने कमाल कर दिया. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने मैच में हैट्रिक भी ली. पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में किसी भी गेंदबाज की यह पहली हैट्रिक है. ये अब्बास अफरीदी की बॉलिंग का कमाल था जिसके चलते मुल्तान की टीम 9 रन से मैच जीतने में सफल रही. इस हार के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पीएसएल 2023 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.  

अब्बास अफरीदी की कातिलाना बॉलिंग

रावलपिंडी के पिंडी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुल्तान सुल्तांस ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 262 रन बनाए. मुल्तान के लिए उस्मान खान ने 120 रन की पारी खेली. जबकि मोहम्मद रिजवान ने 55 रन बनाए. जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी क्वेटा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन बना पाई. एक समय जब क्वेटा टीम तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी तो ऐसा लगा कि मुल्तान के हाथ से मैच निकल जाएगा. ऐसे में अब्बास अफरीदी ने बॉलिंग में जलवा बिखेरा. 

उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. इस दौरान अब्बास हैट्रिक लगाने में सफल रहे. उन्होंने अपनी हैट्रिक के दौरान मोहम्मद नवाज, उमैद आसिफ और उमर अकमल को आउट किया. अब्बास अफरीदी ने पारी के 17वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लिए. वहीं 19वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. इस तरह अब्बास अफरीदी ने मुल्तान को 9 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

उमर गुल के भतीजे हैं अब्बास अफरीदी

अब्बास अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व तेज गेंजबाज उमर गुल के भतीजे हैं. उन्होंने बॉलिंग के गुर अपना चाचा से सीखे हैं. अब्बास पाकिस्तान सुपर लीग में पिछले कुछ सीजन से सक्रिय हैं. मजेदार बात यह है अब्बास अफरीदी ने पीएसएल 2023 में उस टीम के खिलाफ हैट्रिक लगाई जिसके बॉलिंग कोच उनके चाचा हैं. मौजूदा समय में उमर गुल क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के बॉलिंग कोच हैं. 

यह भी पढ़ें:

PSL 2023 Points Table: 262 रन बनाकर सिर्फ 9 रन से जीती मुल्तान, प्लेऑफ में पहुंची बाबर आजम की टीम, जानें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget