एक्सप्लोरर

PSL 2023 Points Table: 262 रन बनाकर सिर्फ 9 रन से जीती मुल्तान, प्लेऑफ में पहुंची बाबर आजम की टीम, जानें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

PSL: मुल्तान सुल्तांस ने अपने सीजन के आखिरी मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 रन से हराया. क्वेटा की हार का फायदा पेशावर जाल्मी को मिला, जिसके चलते बाबर आजम की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में सफल रही.

Pakistan Super League Points Table: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 28वां मैच 11 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएडटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया. रावलपिंडी में हुए इस मुकाबले में मुल्तान ने क्वेटा को 9 रन से हरा दिया. मुल्तान सुल्तांस ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 262 बनाए. यह पीएसएल इतिहास का अब तक सर्वोच्च स्कोर है. 263 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 8 विकेट पर 253 रन ही बना पाई. क्वेटा की हार का फायदा पेशावर जाल्मी को मिला, जिसके चलते बाबर आजम की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई. आइए आपको पाकिस्तान सुपर लीग की ताजा पॉइंट्स टेबल के बारे में बताते हैं.

लाहौर कलंदर्स टॉप पर

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. शाहीन शाह अफरीदी की टीम ने टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं जिनमें 7 जीते और 2 हारे हैं. 14 अंक के साथ लाहौर कलंदर्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कायम है. पीएसएल 2023 में लाहौर को अब तक कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 19 फरवरी को खेले गए मुकाबले में काराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 67 रन से हराया था. वहीं 7 मार्च को पेशावर जाल्मी ने उसे 35 रन से शिकस्त दी. पूरे टूर्नामेंट में लाहौर कलंदर्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया है.

बाकी टीमों की स्थिति

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो मुल्तान सुल्तांस की टीम 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. मुल्तान ने 10 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 4 हारे हैं. इस्लामाबाद यूनाइटेड के भी 12 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है. इस्लामाबाद ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 3 हारे हैं. पेशावर जाल्मी के 8 पॉइट्ंस हैं. इस टीम ने 4 मैच जीते और 5 हारे हैं. वहीं प्लेऑफ की बात की जाए तो पीएसएल 2023 में लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी की टीमें अंतिम चार के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा. क्वेटा के 10 मैच में 6 अंक और कराची के 9 मैच में 4 अंक हैं. इस सीजन में ये दोनों टीमें प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं. 

यह भी पढ़ें:

LLC 2023: अंतिम ओवर में ब्रेट ली का कमाल, वर्ल्ड जायंट्स को जिताई हारी हुई बाज़ी, इंडिया की लगातार दूसरी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बन गया बड़ा रिकॉर्ड
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget