एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2023: दो दिसंबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी का रोमांच, जानें इस लीग से जुड़ी सभी खास बातें

PKL 2023: अगले तीन महीने तक प्रो कबड्डी लीग की धूम रहेगी. दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होकर फरवरी के आखिरी हफ्ते तक इस लीग के मुकाबले खेले जाएंगे.

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के 10वां सीजन की शुरुआत में अब दो हफ्तों का समय भी नहीं रह गया है. दो दिंसबर को कबड्डी का यह धमाकेदार टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. इस सीजन का ओपनिंग मुकाबला गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के 'दी एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया' में यह मैच आयोजित होगा.

इस सीजन में 12 टीमों के बीच लीग स्टेज में कुल 132 मुकाबले खेले जाएंगे. यह मुकाबले दो दिसंबर से शुरू होकर अगले साल की 21 फरवरी तक चलेंगे. यानी तीन महीने धूम मची रहेगी. यह सभी मैच 12 शहरों में खेले जाएंगे. हर शहर में सभी टीमें 6-6 दिन रूकेंगी. इसके बाद यह काफिला आगे बढ़ता जाएगा. शुरुआती 6 दिन अहमदाबाद में मैच खेले जाएंगे और फिर बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, नोएडा, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, पटना और फिर दिल्ली व कोलकाता हुए यह काफिला पंचकुला में पहुंचेगा. लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ और फाइनल खेले जाएंगे, जिनका शेड्यूल बाद में सामने आएगा.

क्या रहेगी मैचों की टाइमिंग?
इस बार एक दिन में दो मुकाबलों से ज्यादा नहीं खेले जाएंगे. जिस दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं, उस दिन पहला मुकाबला रात 8 बजे और दूसरा मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा. वहीं, जिस दिन एक मैच खेला जाना है, उस दिन यह 9 बजे ही शुरू होगा. वैसे, ज्यादातर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. हर छह दिन बाद रेस्ट डे रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सभी टीमें एक शहर से दूसरे शहर शिफ्ट होगी.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
कबड्डी प्रेमियों को यह मुकाबले स्टेडियम में जाकर देखने का तो विकल्प होगा ही, इसके साथ ही घर बैठ टीवी और एप पर भी इन्हें लाइव देखा जा सकेगा. प्रो कबड्डी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉट स्टार पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

Fact Check: वर्ल्ड कप में खराब परफॉर्मेंस के कारण शाकिब अल हसन की पिटाई? जानें वीडियो की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget