एक्सप्लोरर

कोच रवि शास्त्री ने कहा, पृथ्वी शॉ में दिखती है सचिन, सहवाग और लारा की झलक

कोच रवि शास्त्री को पृथ्वी शॉ में सचिन,सहवाग और लारा की झलक दिखती है. उन्होंने शॉ और पंत की जमकर तारीफ की है

पहले ही टेस्ट में शतक और फिर बाद में मैन ऑफ द सीरीज बन पृथ्वी शॉ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. किसी ने उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से की तो किसी ने उनमें विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की झलक देखी. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को इस युवा खिलाड़ी में आधुनिक युग के दो सफलतम बल्लेबाज के साथ एक ऐसे बल्लेबाज की झलक दिखती है जिसने बल्लेबाजी के नियमों के दायरे से हटकर खेलकर सफलता पायी.

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत के बाद शास्त्री ने कहा कि 18 साल के इस सलामी बल्लेबाज में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और वीरेन्द्र सहवाग की झलक दिखती है.

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘उसका (शॉ) जन्म क्रिकेट खेलने के लिए ही हुआ है. वह आठ साल की उम्र से मुंबई के मैदानों में खेल रहा है. आप उसकी कड़ी मेहनत देख सकते हो. दर्शकों को भी उसका खेल शानदार लगता है. उसमें थोडी सचिन की और थोड़ी सहवाग की झलक दिखती है और जब वह चलता है तो उसमें लारा की भी झलक दिखती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह खुद को एकाग्र रखता है और खेल पर ध्यान देता है तो उसका भविष्य उज्ज्वल है.

अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले साव ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 53 गेंद में 70 रन की पारी खेल भारत को शानदार शुरूआत दिलायी. वह दूसरी पारी में भी 33 रन पर नाबाद रहे.

शास्त्री ने इस मौके पर उमेश यादव की भी तारीफ की जिन्होंने मैच में 10 विकेट लिए. वह कपिल देव और श्रीनाथ के बाद भारतीय सरजमीं पर 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के तौर बेंच पर बैठना काफी निराश करने वाले वाला होता जैसा उमेश के साथ चार मैचों में हुआ. सिर्फ ग्यारह खिलाड़ी खेल सकते हैं. उसने यहां मिले मौका का फायदा उठाया, मैं उसके लिए खुश हूं. ऐसा प्रदर्शन सिर्फ चौथी बार हो रहा है (भारत में तेज गेंदबाज के द्वारा टेस्ट में 10 विकेट लेना.)’’

भारतीय कोच ने इस मौके पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी तारीफ की और लोकेश राहुल का बचाव किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है राहुल अच्छा करेगा. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है. कभी कभी वह जरूरत से ज्यादा कोशिश करने लगता है. वह अपने खेल पर काफी मेहनत करता है.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘पंत ने भी मौकों को पूरी तरह से भुनाया. उसने टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है.’’

उनसे जब ऋद्धिमान साहा की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको मौजूदा फॉर्म को तरजीह देनी होगी.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget