एक्सप्लोरर

IND vs WI: पृथ्वी शॉ की पारी से परेशान वेस्टइंडीज ने बनाई नई रणनीति

पहले टेस्ट में हार के बाद वेस्टइंडीज ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ रणनीति बनाई है.

अपने डेब्यू टेस्ट की पहली ही पारी में शतक लगा कर सुर्खियों में आए पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के लिए नई मुसीबत बनकर सामने आए हैं. दूसरे टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने कहा कि वे युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं.

चेज ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पहले टेस्ट में जो कुछ हुआ, हमारे खिलाड़ियों ने उससे काफी कुछ सीखा होगा और मैच के शुरू में हमारे आक्रमण को तहस नहस करने वाले युवा खिलाड़ी के कुछ मजबूत पक्ष के बारे में भी कुछ जान गए होंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि हम पहले मैच में की गयी गलतियों से सबक लेंगे और दूसरे मैच में अच्छा खेल दिखायेंगे.’’

चेज ने कहा कि पृथ्वी के लिए कुछ रणनीति बनायी है लेकिन उन्होंने इसके बारे में खुलासा नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले टेस्ट के बाद हमने लंबी बात की और कुछ योजना बनायी है. हमने चर्चा की कि दूसरे टेस्ट में उसे कुछ अन्य बल्लेबाजों को किस तरह से गेंदबाजी की जाए. मैं निश्चित रूप से इस कांफ्रेंस में इसके बारे में चर्चा नहीं कर सकता. मुझे लगता है कि अब हमें बेहतर ढंग से पता चल गया है कि हमें उसके खिलाफ क्या करना चाहिए.’’

दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज के लिए सकारात्मक चीज यह भी है कि टीम में सबसे सीनियर तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जेसन होल्डर मौजूद होंगे.

चेज ने कहा, ‘‘कप्तान की वापसी हमेशा अच्छी ही होती है. मुझे नहीं पता कि अगले मैच के लिए टीम का कॉम्बीनेशन क्या होगा. कह नहीं सकता कि कौन खेलेगा लेकिन अच्छा है कि केमार रोच वापस आ गये हैं जो काफी सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके आने से टीम में काफी अनुभव आयेगा. इसलिये दोनों की वापसी शानदार है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget