एक्सप्लोरर

ENGvAUS: स्काटलैंड के खिलाफ हार को भुलाकर आस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार इंग्लैंड

स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के सदमे से उबर रही दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले वनडे में कल यहां आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.

लंदन: स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के सदमे से उबर रही दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले वनडे में कल यहां आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.

आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष वनडे टीम बनने के बाद पहले ही मैच में इंग्लैंड को एडिनबर्ग में स्काटलैंड के खिलाफ छह रन से हार झेलनी पड़ी.

जॉनी बेयरस्टा इस मैच में इंग्लैंड की ओर से लगातार तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारियों में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने लेकिन इसके बावजूद टीम 372 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही. स्काटलैंड की जीत के सूत्रधार कैलम मैकलियोड रहे जिन्होंने नाबाद 140 रन बनाए.

इस हार ने इंग्लैंड की क्षमता पर सवाल उठाए हैं जो कभी विश्व कप नहीं जीत पाया है. बेयरस्टा ने हालांकि कहा है कि इयोन मोर्गन की टीम शीर्ष रैंकिंग से जुड़े किसी भी दबाव से निपटने में सक्षम है.

इंग्लैंड को हालांकि जल्द से जल्द इस हार की निराशा को पीछा छोड़ना होगा क्योंकि उसे कल आस्ट्रेलिया से भिड़ना है.

यह मुकाबला विश्व कप 2019 के मेजबान इंग्लैंड और खिताब के दावेदार आस्ट्रेलिया के बीच होगा.

इंग्लैंड ने इस साल आस्ट्रेलिया में मेजबान टीम को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से हराया था और वह नये खिलाड़ियों के साथ आई मेहमान टीम पर एक बार फिर दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे.

आस्ट्रेलिया की टीम पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर के बिना आई है. दुनिया के शीर्ष एकदिवसीय बल्लेबाजों में शामिल स्मिथ और वार्नर को मार्च में केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण प्रतिबंधित किया गया है.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोट के कारण मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी नहीं है जिन्होंने टीम को एशेज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

आस्ट्रेलिया की उम्मीदें अभ्यास मैच में शतक जड़ने वाले मार्कस स्टोइनिस और ट्रेविस हेड पर टिकी हैं जबकि विकेटकीपर टिम पेन की अगुआई वाली टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में केन रिचर्डसन, झाय रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक और माइकल नेसर को जगह मिली है.

आस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण की अगुआई एशटन एगर करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget