एक्सप्लोरर

दोहरा शतक बनाने का दबाव हावी हो गया: राहुल

दोहरा शतक बनाने का दबाव हावी हो गया: राहुल

दोहरा शतक बनाने का दबाव हावी हो गया: राहुल


चेन्नई: लोकेश राहुल स्वीकारते हैं कि उन पर दोहरे शतक तक पहुंचने की कोशिश का दबाव हावी हो गया लेकिन वह इस बात से खुश हैं कि टेस्ट मैच में हर दिन कोई 199 रन की पारी नहीं खेलता.


 


राहुल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह तब तक अच्छा दिन था, जब तक मैं आउट नहीं हुआ था. मैं सकारात्मक खेलने की कोशिश कर रहा था, सबकुछ मेरे हिसाब से चल रहा था. मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था और मैंने जो जोखिम लिये, वे भी फायदेमंद रहे. सबकुछ चीज अच्छी दिख रही थी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोहरा शतक बनाने का दबाव मुझ पर हावी हो गया. ’’ 


 


इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘लेकिन अंत में मैं बहुत खुश हूं. 199 रन बनाना कोई आसान नहीं है लेकिन हां दोहरे शतक से चूकना निश्चित रूप से दुखी करता है. लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने अपनी टीम के लिए 199 अहम रन जोड़े. ’’ 


 


उनकी मौजूदा मानसिक स्थिति के बारे में पूछने पर राहुल ने स्वीकार किया कि वह थोड़े दुखी तो हैं.


 


उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, इस समय 200 रन नहीं बनाने का दुख है, जिसे जाने में समय लगेगा. मैं सचमुच बहुत निराश था. किसी बल्लेबाज के लिये 200 रन काफी बड़ी उपलब्धि है और 200 रन बनाना हमेशा एक बल्लेबाज के लिये बहुत गर्व वाला क्षण होता है. मैं दुखी हूं कि मैं इससे चूक गया. ’’ 


 


राहुल ने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि मैंने कहा, दो महीने मेरे लिये काफी मुश्किल रहे हैं, कुछ चोटें रहीं इसलिये मुझे शुक्रगुजार होना होगा कि मैंने अपने नाम एक शतक कराया. ’’


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा?
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget