एक्सप्लोरर

India Test Captain: अगर रोहित शर्मा से छीनी गई टेस्ट टीम की कप्तानी तो किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

WTC Final: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद से टेस्ट में रोहित की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

Rohit Sharma Replacement Option As Test Captain: भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को मिली इस हार के बाद से उनकी टेस्ट कप्तानी पर भी खतरा मंडराने लगा है. सभी को उम्मीद थी कि रोहित बड़े मैचों के कप्तान हैं, लेकिन WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला.

रोहित शर्मा को साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में शानदार शुरुआत करते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद अनफिट होने की वजह से वह इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे. रोहित ने फिर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ वापसी की, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था.

अब WTC के अगले संस्करण को देखते हुए टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी में बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगले भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

5 – अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को इस फॉर्मेट में कप्तानी के एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. रहाणे का WTC फाइनल मुकाबले में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था. रहाणे को टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव भी हासिल है.

4 – केएल राहुल

चोटिल होने की वजह से WTC फाइनल मुकाबले से बाहर रहने वाले केएल राहुल ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के लिए टेस्ट कप्तान की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उसी के घर पर पिछले साल हराया था. यदि BCCI भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेता है, तो उसमें केएल राहुल सबसे बेहतर विकल्प साबित होंगे.

3 – ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी कार दुर्घटना के बाद पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने में समय लगेगा. लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में वह भारतीय टीम के कप्तान के रूप में एक प्रमुख दावेदार जरूर माने जा सकते हैं. पंत को टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करने का अनुभव हासिल है.

2 – विराट कोहली

भारतीय टेस्ट फॉर्मेट के अब तक के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से कप्तान बनाए जाने की चर्चा देखने को जरूर मिल रही है. WTC फाइनल में भारतीय टीम में जिस आक्रामकता की कमी बताई जा रही थी, वह कोहली की कप्तानी में अलग स्तर पर देखने को मिलती थी.

1 – रवींद्र जडेजा

टेस्ट फॉर्मेट में रवींद्र जडेजा भी भारतीय टीम के लिए कप्तानी के एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. बतौर ऑलराउंडर जडेजा का रिकॉर्ड बल्ले और गेंद से पिछले कुछ सालों में काफी शानदार देखने को मिला है. टीम की जीत में भी जडेजा का योगदान काफी ज्यादा रहा. ऐसे में वह कप्तानी के दावेदार के तौर पर भी काफी आगे माने जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Venkatesh Iyer: हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर बनना चाहते हैं KKR के वेंकटेश अय्यर, बताया क्या है फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget