एक्सप्लोरर

KKR Playing 11: मिचेल स्टार्क के आने से काफी मज़बूत नज़र आ रही KKR, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2024, KKR Playing 11: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. जानिए इस मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

KKR Likely Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन यानी आईपीएल 2024 का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. यहां जानिए इस मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

केकेआर की टीम ने आगामी सीजन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. बीते दिन (शुक्रवार) को टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अभ्यास करते दिखे. वहीं लंबे वक्त बाद केकेआर के खेमे से जुड़े गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को गुरुमंत्र भी दिया. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर भी मौजूद रहे. 

ऐसी हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस बार वेंकटेश अय्यर के साथ फिल साल्ट पारी का आगाज़ कर सकते हैं. वैसे, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी ओपनिंग के विकल्प हैं. इसके बाद नितीश राणा, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह का खेलना तय है. वहीं एक बार फिर छह और सात नंबर पर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन दिख सकते हैं. 

गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आने से टीम काफी मज़बूत दिख रही है. हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि स्टार्क उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं. उनके साथ युवा हर्षित राणा और चेतन सकारिया तेज गेंदबाजी विभाग संभाल सकते हैं. वहीं स्पिन विभाग की अगुवाई वरुण चक्रवर्ती करेंगे. पिछले सीजन की तरह इस बार भी सुयश शर्मा टीम के इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं.

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट/रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया और हर्षित राणा. 

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें-

WPL 2024: विराट से पहले स्मृति मंधाना RCB को बनाएंगी चैंपियन! 16 साल बाद हटेगा 'बदकिस्मती' का दाग

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget