एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: आमिर और इमाद की वापसी, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हुआ पाकिस्तान टीम का एलान

Pakistan Vs New Zealand: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को इस टीम में शामिल किया गया है.

Pakistan Vs New Zealand: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को इस टीम में शामिल किया गया है. दोनों ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर यू-टर्न लिया था. 

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का जून में खेले जाने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना तय हो गया है. 

वहीं एक बार फिर बाबर आजम को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. बाबर ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. साथ ही UAE को छोड़ पाकिस्तानी कैंप में शामिल हुए उस्मान खान को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाक टीम में शामिल किया गया है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान और ज़मान खान. 

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. ये 5 मुकाबले 18 से 27 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे. टी20 सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में, दूसरा टी20 मैच 20 अप्रैल और तीसरा टी20 मैच 21 अप्रैल को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा. इसके बाद चौथा टी20 25 अप्रैल और पांचवां व अंतिम टी20 27 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड टीम का पाकिस्तान में आगमन 14 अप्रैल को होगा, जिससे दोनों टीमों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा. ये पिछले 17 महीनों के अंदर तीसरा मौका होगा जब न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में खेलने आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking
NFO Launch: Tata का Multi-Cap Consumption Fund, Open-Ended और Long-Term Growth के लिए Best
Parliament Winter Session: 'सबसे बड़ा चुनाव सुधार Rajiv Gandhi ने किया'- manish Tiwari | EC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget