एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद IPL की इस टीम से जुड़े पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल भारत की तरफ से 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का समय है.

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद पार्थिव पटेल आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं. पार्थिव गुरुवार को ‘टैलेंट स्काउट’ (नयी प्रतिभाओं को ढूंढने वाला) के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ गए. भारत की तरफ से 25 टेस्ट,  38 एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पार्थिव ने बुधवार को संन्यास लेने की घोषणा की थी. मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, ‘‘पार्थिव को दो दशक से भी अधिक समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अपार अनुभव है. इसके अलावा उन्हें आईपीएल प्रतियोगिता की भी अच्छी समझ है.’’

मुंबई इंडियन्स के मालिक आकाश अंबानी ने कहा कि वह पार्थिव के फ्रेंचाइजी से जुड़ने से खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेला करते थे तब हमें उनकी क्रिकेट की समझ को जानने का मौका मिला था. उन्हें क्रिकेट का गहरा ज्ञान है और इससे मैं हमारे नयी प्रतिभा खोजने के कार्यक्रम में उनके योगदान के प्रति आश्वस्त हूं.”

पार्थिव ने कहा, ‘‘मैंने मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल का पूरा आनंद लिया था. इस चैंपियन टीम के साथ तीन साल तक बिताये गये वे पल अब भी मेरे जेहन में हैं. यह मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का समय है. मैं मुंबई इंडियन्स प्रबंधन से मिले इस मौके को लेकर उत्साहित, आश्वस्त और आभारी हूं.’’ मुंबई ने 2015 और 2017 में जब आईपीएल ट्राफी जीती थी तब पार्थिव उसका हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget