एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: मनीष पांडे की शतकीय पारी से इंडिया-बी को मिली बड़ी जीत

 


 


 


देवधर ट्रॉफी: मनीष पांडे की शतकीय पारी से इंडिया-बी को मिली बड़ी जीत

विशाखापट्नम: मनीष पांडे (104) की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत इंडिया 'बी' टीम ने रविवार को देवधर ट्रॉफी के दीसरे मैच में तमिलनाडु को 32 रनों से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया 'बी' की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 316 रन बनाए, जिसके जवाब में तमिलनाडु कौशिक गांधी (124) और नारायण जगदीशन (64) के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद 48.4 ओवरों में 284 रन पर ढेर हो गई.


 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम की शुरुआत शानदार रही. 32 के कुल योग पर गंगा श्रीधर राजु (10) के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद कौशिक ने नारायण के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.


 


जगदीशन का विकेट 146 के कुलयोग पर गिरा. घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक (28) और कप्तान विजय शंकर (27) खास योगदान नहीं दे सके. विजय शंकर का विकेट 42वें ओवर की चौथी गेंद पर 244 के कुल योग पर गिरा.


 


यहां से इंडिया बी को 49 गेंदों में 73 रन चाहिए थे और उनके छह विकेट शेष थे. लेकिन यहीं से इंडिया बी के बल्लेबाजों लापरवाही की और एक के बाद एक विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी टीम अगले सात ओवरों में 40 रन जोड़ने में पवेलियन लौट चुकी थी.


 


तमिलनाडु की पारी को लक्ष्य से पहले ही समेटने में धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल ने अहम भूमिका निभाई. दोनों ने इंडिया 'बी' के लिए तीन-तीन विकेट लिए. वहीं चामा मिलिंद और कुलवंत खेजरोलिया को दो-दो सफलाएं हासिल हुईं.


 


इससे पहले, इंडिया 'बी' के लिए मनीष के अलावा शिखर धवन (50) और अक्षर पटेल (51) ने अर्धशतक लगाते हुए अच्छा योगदान दिया. इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया. इस पारी में मनीष पांडे और अक्षर के बीच सबसे बड़ी 98 रनों की साझेदारी हुई.


 


तमिलनाडु के लिए रवि श्रीनिवासन साई किशोर ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, जबकि एम. मोहम्मद, वाशिंगटन सुंदर और एंटनी दास को एक-एक सफलता हासिल हुई. इंडिया 'बी' के बल्लेबाज धवल कुलकर्णी (11) रन आउट हुए.


 


इससे पहले, शनिवार को इंडिया 'बी' ने इंडिया 'ए' को 23 रनों से हराया था. सोमवार को इंडिया 'ए' टीम का मुकाबला तमिलनाडु से होगा.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget