एक्सप्लोरर

Aleem Dar Pakistan: जब बेटी की मौत के बावजूद मैच छोड़कर नहीं जा पाए अंपायर अलीम डार, अब छलका दर्द

Aleem Dar Pakistan: पाकिस्तान के अलीम डार दुनिया के बेहतरीन अंपायर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी की डेथ से जुड़ी दर्दनाक घटना के बारे में बताया.

Aleem Dar Umpire Pakistan: अलीम डार इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन अंपायरिंग के लिए जाने जाते हैं. वे पाकिस्तान से हैं और उनका अब तक का करियर शानदार रहा है. अलीम ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ी एक दर्दनाक कहानी साझा की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अलीम डार ने बताया कि उनके परिवार ने उनकी 7 महीने के बेटी की मौत की खबर छिपाई थी. अलीम उस वक्त एक मैच में अंपायरिंग कर रहे थे.

डार ने अपने निजी जीवन का किस्सा एक पाकिस्तानी शो पर शेयर किया था. पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, ''यह मेरे अंपायरिंग करियर की शुरुआत ही थी और मेरे लिए यह काफी महत्वपूर्ण था. मेरे परिवार के लोग जानते थे कि बेटी की डेथ की खबर सुनकर चला आऊंगा. इसी वजह से उन्होंने इस घटना का उस वक्त मुझसे जिक्र नहीं किया.''

डार विश्व कप 2003 के एक मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. इस मैच के दौरान उनकी 7 महीने की बेटी दुनिया छोड़कर चली गई. यह डार के करियर की शुरुआत ही थी. इसी वजह से उनके परिवार ने नवजात बेटी की मौत की खबर छिपा ली. उन्हें इस घटना के बाद गहरा सदमा लगा था. उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे दुखद पल रहा था.

बता दें कि अलीम डार के नाम अंपायरिंग के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वे सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं. डार ने 145 टेस्ट मुकाबलों में यह भूमिका निभाई है. वे 231 वनडे और 72 टी20 मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं. डार डोमेस्टिक क्रिकेट में भी खेल चुके हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 18 मुकाबलों में 15 विकेट लिए हैं. इसके साथ ही 179 रन भी बनाए हैं. डार फर्स्ट क्लास मैचों की 24 पारियों में 270 रन बना चुके हैं. वे इस फॉर्मेट में 11 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2025: आईपीएल का बढ़ने वाला है रोमांच, BCCI ने बनाया है प्लान, जानें क्या हो सकता है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget