एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Semi-Final: अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान को फायदा, अब ऐसे हैं सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

WC 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल के रास्ते कुछ हद तक आसान हुए हैं.

Pakistan WC 2023 Semifinal Chance: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूती दी है. अब पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर अपने दम पर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

दरअसल, अफगानिस्तान अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती तो वह 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच जाती. ऐसे में अगर वह अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती या किसी वजह से यह मैच रद्द हो जाता तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अगर अपने-अपने आखिरी मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेते तो भी सेमीफाइनल में अफगान टीम की एंट्री होती.

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद अफगानिस्तान अगर आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हार भी जाती तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के आखिरी मुकाबले गंवाने की स्थिति में भी अफगानिस्तान को अंतिम-4 में जगह मिल जाती. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत ने अफगान टीम के लिए यह पूरे समीकरण बिगाड़ दिए. ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता ज्यादा मुश्किल नहीं रह गया है. वैसे, अफगानिस्तान की हार से न्यूजीलैंड को भी फायदा हुआ है. वह भी अपना आखिरी मुकाबला जीतकर अंतिम-4 की टिकट कटा सकती है.

अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल खेलने के क्या हैं समीकरण?
सेमीफाइनल के लिए तीन टीम तय हो गई है और चौथे स्थान के लिए चार टीमें होड़ में है. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान 4-4 जीत के साथ इस रेस में बराबरी पर हैं. वहीं, नीदरलैंड्स दो जीत के साथ इस रेस में अभी भी टक्कर दे रही है. यहां अगर पाकिस्तान को रेस में सबसे आगे निकलना है तो उसे सबसे पहले अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड पर विशाल जीत पर फोकस करना होगा. इसी के साथ उसे यह दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड या तो अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं या बेहद करीबी अंतर से जीते. ताकि नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिले.

अगर पाकिस्तान की टीम मामूली अंतर से ही अपना आखिरी मुकाबला जीत पाती है, तब उसे दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका से गंवा दे और अफगानिस्तान या तो दक्षिण अफ्रीका से हार जाए या उसे बेहद करीब से जीत मिले.

अगर पाक टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो उसे न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ बड़ी हार की दुआ करनी होगी. उसे यह भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान भी अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवा दे.

यह भी पढ़ें...

ENG vs NED, World Cup 2023: हारे तो चैंपियंस ट्रॉफी भी चूकेंगे! जानें इंग्लैंड के लिए भी क्यों है यह 'करो या मरो' का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget